एक्सप्लोरर

Punjab Politics: सीएम भगवंत मान का चरणजीत सिंह चन्नी को चैलेंज, कहा- '31 मई दोपहर 2 बजे तक जानकारी दें वरना...'

Punjab: भगवंत मान ने आगे कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री पहले अपने भतीजे और भांजों के साथ जाकर बात कर लें. उसके बाद जवाब दें. बात को ढकी रहने दें तो बेहतर नहीं तो 3-4 दिन में खिलाड़ी को भी पेश कर देंगे.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पर निशाना साधा है. मान ने चन्नी पर खिलाड़ी से नौकरी की एवज में 2 करोड़ रुपए मांगने के आरोप को लेकर कहा कि, 'ये जानकारी 31 मई 2 बजे तक पब्लिक करें, नहीं तो उन्होंने जो दावा किया है, उससे जुड़ी तस्वीर वो खुद जारी करेंगे.'

दरअसल, भगवंत मान ने दो दिन पहले खुले मंच से कहा था कि चन्नी अपने राज में खिलाड़ियों को नौकरी देने के लिए भतीजों-भांजों के पास भेजते थे और उनके रिश्तेदार नौकरी का सौदा करते थे. एक क्रिकेटर को नौकरी के लिए इनके भांजे ने 2 करोड़ देने को कहा था. वहीं चरणजीत चन्नी ने इस आरोप को बेबुनियाद बताकर खीरिज किया था. बता दें कि, चन्नी ने कहा था कि उन्होंने किसी से भी न तो सीधे और न ही अपने रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी या बदलियों के लिए पैसे नहीं लिए. भगवंत मान की सारी बातें झूठ की बुनियाद पर टिकी हुई हैं. इस पर भगवंत मान ने चन्नी को सलाह देते हुए कहा था कि, वह उनका मुंह न खुलवाएं, सारी बातों को ढकी रहने दें. धर्मशाला मैच के दौरान एक खिलाड़ी जिसका वह नाम नहीं बताएंगे ने कहा था कि चन्नी ने नौकरी के लिए उसे अपने भांजे हनी के पास भेजा था. हनी ने नौकरी के लिए 2 करोड़ मांगे थे.

भगवंत मान ने क्या कहा?
भगवंत मान ने आगे कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री पहले अपने भतीजे और भांजों के साथ जाकर बात कर लें. उनसे पूछ लें किसने पैसे मांगे थे, उसके बाद जवाब दें. बात को ढकी रहने दें तो बेहतर नहीं तो 3-4 दिन में खिलाड़ी को भी पेश कर देंगे. साथ इस मामले की जांच करवाएंगे. मुख्यमंत्री ने अंगुलियों का इशारा करते हुए कहा कि 2-2 का क्या मतलब होता है जांच में सब साफ हो जाएगा. उन्हें टीआरपी की जरूरत नहीं है. वह पहले क्यों नहीं बोले, अब बोले हैं तो धर्मशाला में उन्हें जो खिलाड़ियों ने बताया वह सच है. भगवंत मान ने कमेंट करते हुए कहा कि यदि रिश्तेदारों पर कंट्रोल होता तो करोड़ों रुपये उनके घरों से न मिलते.

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: पंजाब सरकार ने 1 साल में 300 अधिकारियों को जेल में डाला, अकाली दल ने पूछा- 'मंत्री-विधायकों को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget