एक्सप्लोरर

'पंजाब में हमारा कांग्रेस के साथ कुछ नहीं है', CM भगवंत मान ने गठबंधन को लेकर सबकुछ किया साफ?

Punjab Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं. इंडिया गठबंधन की पार्टी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन होने के आसार अब कम नजर आ रहे हैं.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी  (Aam Aadmi Party) सभी 13 लोकसभा (Lok Sabha) सीटें जीतेगी. इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग नहीं करेगी. उनका ये बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. कांग्रेस (Congress) और ये दोनों ही दल इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं.

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी. चंडीगढ़ में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर आप ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है. इस मुद्दे पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि आप के लोकसभा सीटों की संख्या 14 भी हो सकती है क्योंकि एक लोकसभा सीट चंडीगढ़ की भी है. सीएम मान ने कहा, '' पंजाब में हमारा कांग्रेस के साथ कुछ नहीं है. आप के पक्ष में 13 सीटें जाएंगी.''

दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन को तैयार- मान
हालांकि पंजाब के  सीएम ने यह जरूर कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए आप अभी भी तैयार है. उधर, आप ने उम्मीदवारों के चयन पर भी काम करना शुरू कर दिया है. खुद सीएम मान ने इसकी पुष्टि की है. सीएम मान ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 13 सीटों पर 40 संभावित उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट भी किए हैं. आम आदमी पार्टी 13 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के लिए सर्वे करवा रही है.

पहले भी सीएम मान ने दिए थे यह संकेत
सीएम मान ने पहली बार कांग्रेस को लेकर ऐसा कुछ नहीं कहा बल्कि इससे पहले भी एक मौके पर वह देश की सबसे पुरानी पार्टी को लेकर बयान दे चुके हैं. उन्होंने जनवरी की पहली तारीख को अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था, ''दिल्ली से पंजाब के बीच कोई मां अपने बच्चे को दुनिया की सबसे छोटी कहानी सुना सकती हैं- एक थी कांग्रेस.'' इस तरह से उन्होंने साफ कर दिया था कि पंजाब में आप, कांग्रेस के साथ गठबंधन के मूड में नहीं है. पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं. 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सात, बीजेपी और एसएडी ने दो-दो, आप ने एक और एसएडी अमृतसर ने एक सीट जीती थी. 

ये भी पढ़ेंLok Sabha Election 2024: कांग्रेस आलाकमान ने बढ़ाया नवजोत सिंह सिद्धू का कद, पंजाब प्रदेश चुनाव समिति में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget