एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब सरकार की इस योजना से 290 लोगों को हर महीने मिलेगा 10 हजार का इनाम, आप भी बन सकते लक्की विजेता

Chandigarh News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ स्कीम लॉन्च की है. जिसके जरिए लक्की ड्रॉ में नाम आने पर विजेता 10 हजार रुपए तक का इनाम दिया जाएगा.

Punjab News: पंजाब सरकार ने एक ऐसी योजना शुरू की है, जिसके तहत प्रदेश के हर जिले में 10 इनाम हर महीने दिए जाएंगे. यानि प्रदेश के 29 टैक्सेशन जिलों में हर महीने 290 इनाम दिए जाएंगे. हर महीने की 7 तारीख को इसके लिए पंजाब सरकार के द्वारा लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा. जीतने वाले को 10 हजार रुपए तक के इनाम दिए जाएंगे. इस योजना की शुरूआत अक्टूबर से होने जा रही है.     

आखिर क्या है ये योजना?
दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को ‘मेरा बिल’ जीएसटी एप लॉन्च किया है. इस एप के जरिए ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ स्कीम लॉन्च की गई है. इस स्कीम के तहत कम से कम 200 रुपए की खरीद के बिल को इस एप पर अपलोड़ किया जाएगा और लक्की ड्रॉ में जिसका नाम आएगा उसे इनाम दिया जाएगा. ये इनाम खरीदी गई वस्तु-सेवा के लिए अदा किए टैक्स के 5 गुना के बराबर होगा. हर महीने की 7 तारीख को जो लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा उसमें विजेताओं के नाम टैक्सेशन विभाग की वेबसाइट दी जाएगी, इसके अलावा मोबाइल एप के जरिए भी उनको इसकी सूचना दी जाएगी. हर महीने 7 तारीख को निकाले जाने वाले ड्रॉ निकलने पर कोई व्यक्ति इनाम का हकदार एक ही बार होगा. 

टैक्स चोरी बंद करने में मिलगी मदद
इस योजना को लेकर पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहना है कि इससे राज्य में टैक्स चोरी बंद करने में मदद मिलेगी. चीमा ने बताया कि पंजाब का जीएसटी कलेक्शन काफी कम है. प्रदेश सरकार के प्रयासों की वजह से 1 साल में करीब 26 फीसदी कलेक्शन बढ़ा है. लेकिन पंजाब में जीएसटी कलेक्शन हरियाणा के मुकाबले सिर्फ एक चौथाई है. जुलाई महीने में जहां पंजाब का जीएसटी कलेक्शन 2000 करोड़ रुपये रहा तो वही हरियाणा की बात करें तो यहां जीएसटी कलेक्शन 7900 करोड़ से अधिक पहुंच गया. 

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: ट्रैक्टर के नीचे कुचलने से किसान की मौत पर बोले संगरूर एसपी, ‘पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने’..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget