एक्सप्लोरर

Punjab: CM भगवंत मान ने जेईई एडवांस के छात्रों को किया सम्मानित, युवाओं से की ये अपील

Punjab News: सीएम भगवंत मान ने छात्रों से कहा कि पंजाब में नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनाए जा रहे हैं. ताकि छात्र चिकित्सा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बनाकर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें.

Punjab Latest News: पंजाब में सीएम भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को चंडीगढ़ में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले उन छात्रों को सम्मानित किया जिन्होंने जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास कर युवाओं के सामने नायाब उदाहरण पेश किया. ऐसे छात्रों को सम्मानित करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के विद्यार्थियों में सफल होने का गजब का जज्बा है. 

मुख्यमंत्री  भगवंत मान ने कहा, "शिक्षा क्रांति का मुख्य उद्देश्य पंजाब को शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी बनाना है. सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र अपनी काबिलियत का सबूत दे रहे हैं. भगवंत सिंह मान ने भरोसा दिलाया कि पंजाब के युवाओं को और सशक्त बनाने के लिए शैक्षणिक सुधारों को लागू करने का काम जारी रहेगा." 

पंजाब को बनाएंगे तकनीकी हब- CM 

पंजाब के सीएम ने आगे कहा, "पंजाब एक तकनीकी हब बनने की राह पर है. वह दिन दूर नहीं, जब उच्च-स्तरीय प्रौद्योगिकी कंपनियां पंजाब के युवाओं को भर्ती करने के लिए कतार में लगेंगी. यह परिवर्तन पंजाब को नवीनता, तकनीकी प्रगति और आर्थिक विकास के केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा."

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं. उन्होंने घोषणा की कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षित करने के लिए पंजाब भर में आठ यूपीएससी कोचिंग सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं. भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि प्रत्येक केंद्र में एक पुस्तकालय, छात्रावास और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्रदान करने के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

सीएम ने छात्रों को ग्रासरूटर बनने के लिए प्रेरित किया

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि ये केंद्र पंजाब के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में अग्रणी रैंक हासिल करने के काबिल बनाने में मदद करेंगे. विद्यार्थियों को जमीन से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित करते हुए भगवंत सिंह मान ने उन्हें "पैराशूटर" की बजाय "ग्रासरूटर" बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जो लोग जमीन से उठते हैं वे चुनौतियों को जीतने और बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए बेहतर ढंग से तैयार होते हैं. उन्होंने कहा कि पैराशूटर आसमान से आते हैं लेकिन अंत में जमीन पर गिरते हैं और दूसरी ओर "ग्रासरूटर" जमीन से उठते हैं और आसमान छूते हैं.

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने उन विद्यार्थियों को बधाई दी, जिन्होंने महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करने के बावजूद परीक्षा उत्तीर्ण की. उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले सरकारी स्कूलों के 260 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जो सरकार की शैक्षणिक पहलों के लगातार सफल परिणामों को उजागर करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget