एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब के 4 शहरों में 'सीएम दी योगशाला' की शुरुआत, अरविंद केजरीवाल बोले- 'धीरे-धीरे हर जिले में होगी शुरू'

CM Di Yogshala Campaign: पटियाल में 'सीएम दी योगशाला' अभियान की शुरुआत हो गई है. दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बताया कि अगर 25 लोग एक समूह में इकट्ठा होते हैं तो पंजाब सरकार मुफ्त में योग टीचर भेजेंगी.

CM Di Yogshala Campaign Launch: पंजाब (Punjab) के पटियाल (Patiala) में 'सीएम दी योगशाला' अभियान की शुरुआत हो गई है. इस मौके पर दिल्ली (Delhi) के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बताया कि अगर 25 लोग एक समूह में इकट्ठा होते हैं तो पंजाब सरकार (Punjab Government) मुफ्त में योग टीचर भेजेंगी. चार-पांच लोगों के लिए योग टीचर भेजना पंजाब सरकार के लिए महंगा पड़ेगा. उन्होंने बताया कि इसके लिए फोन नंबर जारी किया गया है. इस पर मिस्ड कॉल करना होगा. इसके बाद अपना पता और फोन नंबर देना होगा. जानकारी देने के बाद पंजाब सरकार की तरफ से योग टीचर भेज जाएंगे.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि आपकी सुविधा के समय के अनुसार योग टीचर आकर सिखाएंगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पहला फेज है. केवल चार शहरों में इसको शुरू किया गया है. फगवाड़ा, पटियाला, अमृतसर और लुधियाना में इसे शुरू किया जा रहा है. इसके बाद धीरे-धीरे पंजाब के हर जिले इसे शुरू किया जाएगा.

दिल्ली के एलजी पर सीएम केजरीवाल ने लगाया ये आरोप

उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी हम लोगों ने इसी तरह से शुरू किया था. धीरे-धीरे पूरी दिल्ली में 17 हजार लोगों ने रोज योग करना शुरू कर दिया. लोग इससे बहुत खुश थे, लेकिन एक दिन उपराज्यपाल ने इसे रोक दिया. रोक दिया तो रोक दिया, एक दिन जरूर ये फिर से शुरू होगा. अच्छी चीजों को कोई रोक नहीं सकता. एलजी ने रोक दिया, लेकिन पूरा विश्वास है कि एक दिन फिरे से ये दिल्ली में शुरू होगा. जब तक उन्होंने दिल्ली में योगशाला रोका, तब तक ऊपर वाले (भगवान) ने पंजाब में हमारी सरकार बना दी तो हमने यहां योग शुरू कर दिया. काम रोकने वाले से काम करने वाला बड़ा होता है.

'पंजाबियों की सेहत बनाने के लिए योगशाला शुरू करेंगे'

इससे पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहले दिल्ली में योगशाला शुरू की गई थी, जहां योग प्रशिक्षक 25-25 लोगों के समूह को योग करवाते थे. इसकी मांग पूरी दिल्ली में होने लगी तो एलजी ने दिल्ली की योगशाला को रोक दिया. पंजाब में सीएम दी योगशाला को कौन रोकेगा? हम पंजाबियों की सेहत बनाने के लिए इसे शुरू करेंगे.

जानिए सीएम मान ने और क्या कहा?

सीएम मान ने कहा कि अभी तक पंजाब में 504 मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं. शहरी क्षेत्रों में 353 और ग्रामीण इलाकों में 151 मोहल्ला क्लीनिक खुले हैं. 31 मार्च तक 21 लाख से ज्यादा लोग मुफ्त दवाइयां और टेस्ट करवा कर अपना इलाज करवा चुके हैं. उन्होंने कहा कि आप अपना रोल मॉडल स्वयं बनो, जिससे आपकी काबिलीयत का कोई गलत फायदा न उठा सके. आप अपने जीवन में नए स्टार्टअप्स शुरू करो, पंजाब सरकार आपको बिना ब्याज के कर्ज देगी. आप नौकरी देने वाले बनो, नौकरी तलाशने वाले नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget