एक्सप्लोरर

Punjab Politics: चरणजीत सिंह चन्नी का CM भगवंत मान को जवाब, बोले- 'अल्टीमेटम देने की बजाय कार्रवाई...'

पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा 31 मई तक अल्टीमेटम दिए जाने पर पूर्व CM चन्नी ने पलटवार करते हुए कहा, 'अपनी राजनीतिक ताकत चमकाने के लिए वो किसी के खिलाफ भी झूठा केस दर्ज कर उसे जेल भेज सकते हैं.'

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. सीएम मान ने चन्नी पर क्रिकेट खिलाड़ी से नौकरी के बदले करोड़ो रुपये की मांग करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद दोनों के बीच वार प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच सीएम मान ने गुरुवार को चन्नी को सरकारी नौकरी के बदले उनके भतीजे द्वारा खिलाड़ी से रुपए मांगने की सभी जानकारी को सार्वजनिक करने के लिए 31 मई तक का समय दिया है. जिसको लेकर चन्नी ने फिर सीएम मान पर निशाना साधा है. 

‘मेरे खिलाफ कुछ हो तो बठाओं जांच’

पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने सीएम मान पर निशाना साधते हुए कहा, 'ये एक मुख्यमंत्री के बोलने का तरीका नहीं होता. मेरे साथ ट्विटर गेम मत खेलो. अगर आपके पास मेरे खिलाफ कुछ है तो जांच बैठाइए. मैं जांच का सामना करूंगा, लेकिन ऐसे मुझे बदनाम करने की कोशिश मत करो. मैंने अपने भांजे-भतीजे से जानकारी ले ली है. सीएम मान द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. सीएम मान अपनी राजनीतिक ताकत चमकाने के लिए किसी के खिलाफ भी झूठा केस दर्ज कर उसे जेल भेज सकते हैं. वो मुझे जेल में डालना चाहते हैं. सीएम बार-बार ट्वीट पर अल्टीमेटम देने की बजाय कार्रवाई करें. मैंने किसी खिलाड़ी को नौकरी देने के किए सौदा नहीं किया. मैंने अपने रिश्तेदारों से भी पड़ताल कर ली किसी ने ऐसा कुछ नहीं किया. मुझे बदनाम किया जा रहा है.'

सीएम मान ने चन्नी को दिया था अल्टीमेटम

सरकारी नौकरी के बदले क्रिकेटर से 2 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में सीएम मान ने चन्नी को 31 मई दोपहर 2 बजे तक का समय देते हुए कहा, 'अगर पूरे मामले की जानकारी सार्वजनिक नहीं की तो वो खुद सारे फोटो, मुलाकात की जगह और अन्य जानकारी सार्वजनिक कर देंगे.' वहीं सीएम मान ने इससे पहले सीएम मान ने चन्नी को अपने भतीजे और भांजों के साथ जाकर बात करने के लिए कहा था कि उनसे पूछ ले की कितने पैसे मांगे थे. उसके बाद जवाब देना. उन्होंने कहा था कि बात ढकी है तो उसे ढकी रहने दो नहीं तो वो 3-4 दिन में खिलाड़ी को पेश कर देंगे. 

यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: महिला महापंचायत के जरिए सरकार पर दवाब बनाने की तैयारी, समर्थन जुटाने के लिए हरियाणा-पंजाब के दौरे पर पहलवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget