एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: अब ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी? पहले बयान पर हुआ था बवाल

Operation Sindoor: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने सोशलम मीडिया के जरिए सेना की तारीफ की और लिखा, "हमें अपने देश की सेना पर गर्व है."

Charanjit Singh Channi on Operation Sindoor: भारतीय सेना के पाकिस्तान के खिलाफ लॉन्च किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भारत माता की जय. हमें गर्व है देश की सेना पर."

चन्नी के इस बयान पर हुआ था विवाद
इससे पहले चरणजीत सिंह चन्नी अपने उस विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए थे, जिसमें उन्होंने सरकार से 2019 की एयर स्ट्राइक के सबूत मांग लिए थे. उन्होंने दावा किया था कि न तो पाकिस्तान और न भारत ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का कोई सबूत दिया है. उनका कहना था कि बिना सबूत के कैसे मान लें कि स्ट्राइक हुई भी है?

बाद में चन्नी ने वापस ले लिया था बयान
इसके बाद जब बीजेपी समेत खुद उन्हीं की पार्टी कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी के बयान की आलोचना की, तब उन्होंने एक और बयान जारी करते हुए कहा कि ऐसी स्ट्राइक के कोई सबूत नहीं होते. वह अब सबूत नहीं मांग रहे हैं. वहीं, उन्होंने दावा किया था कि पहलगाम हमले के बदले के रूप में मोदी सरकार जो भी एक्शन लेना चाहे, वह उसका समर्थन करेंगे. 

कांग्रेस आलाकमान ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा था कि देश पर अगर कोई खतरा आता है तो कांग्रेस हमेशा उससे लड़ने के लिए खड़ी है. पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण हमले के बाद कांग्रेस केंद्र सरकार के साथ है और मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ जो भी एक्शन ले, कांग्रेस उसका समर्थन करती है. कांग्रेस के नेताओं ने भी चरणजीत सिंह चन्नी के बयान से किनारा करते हुए कहा था कि उनका बयान कांग्रेस की विचारधारा को नहीं दर्शाता.

सीएम भगवंत मान ने की भारतीय सेना की तारीफ
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है. हमें अपनी भारतीय सेना और अपने बहादुर सैनिकों पर गर्व है. 140 करोड़ देशवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं. पंजाब के लोग सैनिकों के साहस और उत्साह के लिए देश की सेना के साथ खड़े हैं. जय हिंद, जय भारत."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget