एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: चरणजीत चन्नी के करीबी मोहिंदर ने कांग्रेस पर लगाया धोखेबाजी का आरोप, उठा सकते हैं बड़ा कदम

Punjab Election 2022: मोहिंदर सिंह को कांग्रेस ने आदमपुर से टिकट देने का वादा किया था. लेकिन आखिरी पलों तक मोहिंदर सिंह को पार्टी का सिंबल नहीं मिला.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता मोहिंदर सिंह कायपी ने कांग्रेस पार्टी पर धोखेबाजी करने का आरोप लगाया. मोहिंदर सिंह ने कहा कि जालंधर के आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बदलने का आश्वासन देने के बाद भी उन्हें टिकट नहीं देकर उनकी पार्टी ने उनके साथ धोखेबाजी की है.

कांग्रेस ने 15 जनवरी को सुखविंदर कोटली को आदमपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया था. कायपी टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं. प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कायपी ने दावा किया कि पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि आदमपुर सीट पर उन्हें चुनाव मैदान में उतारा जाएगा.

मोहिंदर सिंह ने दावा किया कि उन्हें यह भी आश्वासन दिया गया कि मंगलवार को उन्हें कांग्रेस का अधिकृत पत्र सौंपा जाएगा ताकि वह अपना नामांकन पत्र दाखिल कर पाएं. आश्वासन मिलने पर वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जालंधर में निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंच गये. कायपी ने दावा किया कि पार्टी ने आखिरी घड़ी में सुखविंदर कोटली को अधिकृत पत्र दे दिया.

मोहिंदर सिंह ले सकते हैं बड़ा फैसला

मोहिंदर सिंह अब कोई बड़ा कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं. पूर्व सांसद ने कहा, ''पार्टी ने मेरे साथ धोखेबाजी की. वह मुझे नकार रही है. मैं जल्दी ही आगे के कदम के बारे में फैसला करूंगा.''

बता दें कि मोहिंदर सिंह को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का करीबी माना जाता है. चरणजीत सिंह चन्नी मोहिंदर सिंह को टिकट दिलाने की कोशिश कर रहे थे. मोहिंदर सिंह का कोई भी कदम कांग्रेस पार्टी की मुश्किल बढ़ाने वाला साबित हो सकता है.

Punjab Election 2022: नवांशहर को लेकर बीएसपी ने साफ की स्थिति, इस उम्मीदवार के नॉमिनेशन को बताया फर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget