एक्सप्लोरर

Chandigarh News: इस साल चंडीगढ़ के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी की नहीं है कोई योजना

Chandigarh News: यूटी प्रशासन ने घरेलू बिजली उपयोगकर्ताओं के लिए संयुक्त विद्युत नियामक आयोग को सौंपी गई अपनी याचिका में मौजूदा बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने की सिफारिश की है

Chandigarh News: चंडीगढ़ में 2 लाख घरेलू बिजली उपयोगकर्ताओं को एक बड़ी राहत देने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है. चंडीगढ़ प्रशासन ने घरेलू बिजली उपयोगकर्ताओं के लिए 2022-2023 में बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का प्रस्ताव किया है. मंगलवार को संयुक्त विद्युत नियामक आयोग को सौंपी गई अपनी याचिका में प्रशासन ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए मौजूदा बिजली दरों को बरकरार रखने की सिफारिश की है.

बिजली दरों में पिछली बढ़ोतरी 2018-2019 में देखी गई थी

याचिका में कहा गया है कि यूटी ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 30 मार्च, 2021 के आदेश के अनुसार आयोग द्वारा अनुमोदित टैरिफ को जारी रखने का प्रस्ताव किया है. हालांकि, प्रशासन ने वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए विशेष रूप से बिजली दरों में बदलाव की सिफारिश की. घरेलू और वाणिज्यिक बिजली दरों में पिछली बढ़ोतरी 2018-2019 में देखी गई थी. अब चंडीगढ़ में कुल मिलाकर 2.4 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं, जिन्हें वास्तविक खपत और निश्चित शुल्क सहित बिजली बिल प्राप्त होते हैं.

Navjot Singh Sidhu ने भगवंत मान पर बोला हमला, कहा- सपनों के सौदागार निकले AAP वाले

निजीकरण की प्रक्रिया कानूनी लड़ाई में उलझ गई

7 जनवरी को यूटी ने कोलकाता स्थित औद्योगिक और सेवा समूह आरपी-संजीव गोयनका (आरपीएसजी) समूह का चयन किया था,  जब से यूटी पॉवरमैन यूनियन ने यूटी के इस कदम के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, तब से निजीकरण की प्रक्रिया कानूनी लड़ाई में उलझ गई है, जिसकी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और विपक्षी पार्टियों ने भी आलोचना की. एक डर यह भी था कि निजीकरण से टैरिफ में बढ़ोतरी होगी, हालांकि प्रशासन का कहना है कि यह जेईआरसी द्वारा तय किया जाएगा.

Alka Lamba 26 अप्रैल को पंजाब पुलिस के सामने होंगी हाजिर, कहा- मैं डरने वालों में से नहीं हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget