एक्सप्लोरर

Chandigarh Mayor Resigns: चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने दिया इस्तीफा, चुनाव में धांधली के आरोपों पर आज SC में होनी है सुनवाई

Manoj Sonkar Resignation: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मतपत्रों में धांधली के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी. इससे पहले BJP के मेयर मनोज सोनकर ने रविवार देर रात इस्तीफा दे दिया.

Chandigar Mayor Resignation: सुप्रीम कोर्ट में चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली मामले में सुनवाई से ठीक पहले बीजेपी के पार्षद ने मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है. सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन के रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह पर लगे आरोपों में सुनवाई होगी.

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट आप-कांग्रेस गठबंधन से मेयर पद के उम्मीदवार रहे कुलदीप कुमार की याचिका पर सुनवाई करेगा. कुलदीप कुमार ने पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर मतगणना के दौरान धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगाए थे.

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में निर्वाचन अधिकारी की तरफ से धांधली के आरोप पर SC ने पांच फरवरी को सख्ती दिखाई थी और चुनाव का वीडियो देखने के बाद CJI ने कहा कि अधिकारी मतपत्र कैसे खराब कर सकता है? उस पर मुकदमा चलना चाहिए.

SC ने कहा था कि ज़रूरत लगी तो फिर चुनाव करवाए जाएंगे. अभी मतपत्र और मतदान का वीडियो HC को सौंप दिया जाए. सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपने आचरण पर सफाई देने को भी कहा था और 19 फरवरी की तारीख तय की.

सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद सीजेआई ने क्या कहा था?
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने AAP पार्षद की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी की तरफ से उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद कहा था, ''यह लोकतंत्र का मजाक है. यह लोकतंत्र की हत्या है. क्या यह एक रिटर्निंग ऑफिसर का व्यवहार है, जो कैमरे की ओर देखकर बैलेट को विकृत कर रहे हैं. इससे यह स्पष्ट होता है कि यह शख्स बैलेट को विकृत कर रहा है. इस शख्स को दंडित किया जाना चाहिए.''

आम आदमी पार्टी-कांग्रेस ने लगाया था आरोप
गौरतलब है कि 30 जनवरी 2024 को आम आदमी पार्टी ने अनिल मसीह का वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इसमें पार्टी की ओर से मतपत्रों में धांधली का आरोप लगाया गया था. 

Chandigarh: आम आदमी पार्टी के 3 पार्षद बीजेपी में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget