एक्सप्लोरर

Chandigarh: चंडीगढ़ में AAP के 3 पार्षद बीजेपी में शामिल, मेयर चुनाव पर SC में सुनवाई से पहले सियासी हलचल तेज

Chandigarh AAP Councillors: आप की पार्षद रहीं नेहा मुसावत का कहना है कि उन्होंने पार्टी इसलिए छोड़ी क्योंकि उनसे झूठे वादे किए गए थे. वहीं, पूनम देवी ने बताया कि पीएम मोदी के काम से प्रेरित होकर उन्होंने बीजेपी जॉइन की.

Chandigarh AAP Councillors Join BJP: आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के तीन पार्षद पूनम देवी, नेहा मुसावत और गुरचरण काला दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए. तीनों पार्षदों ने बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े से मुलाकात की. विनोद तांवड़े चंडीगढ़ मेयर चुनाव के प्रभारी भी हैं. इसी के साथ, मेयर चुनाव में धांधली मामले में सुनवाई से पहले आप को बड़ा झटका लगा है.

सूत्रों से खबर मिल रही है कि चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कुछ और पार्षद भी बीजेपी के संपर्क में हैं. आने वाले समय में कुछ और लोग बीजेपी जॉइन कर सकते हैं. 

नेहा मुसावत ने आम आदमी पार्टी पर लगाए झूठे वादे के आरोप

नेता मुसावत चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी से पार्षद रही हैं. बीजेपी जॉइन करने के बाद उनका बयान आया है. नेहा मुसावत कहती हैं, 'मुझे आम आदमी पार्टी की तरफ से एक झूठा वादा किया गया था कि मुझको मेयर कैंडिडेट बनाया गया है. मेयर पद के लिए मैं सबसे ज्यादा शिक्षित उम्मीदवार मानी गई थी, लेकिन समय आने पर उन्होंने किसी और को उम्मीदवार घोषित कर दिया. आज मैं प्रधानमंत्री मोदी के गरीब कल्याण और दलितों के लिए किए गए काम से प्रभावित होकर बीजेपी जॉइन कर रही हूं.'

वहीं बीजेपी में शामिल हुईं पूनम देवी ने कहा, 'मैं पीएम मोदी के काम से प्रेरित होकर बीजेपी में शामिल हुई हूं. मैंने AAP छोड़ दी है क्योंकि ये एक फर्जी पार्टी है.'

'BJP का था और बीजेपी में ही रहूंगा'- गुरुचरण काला  
बीजेपी में शामिल हुए गुरुचरण काला ने कहा, "मैं बीजेपी का था और बीजेपी में ही रहूंगा. मैं पीएम मोदी के कामों से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुआ हूं."

'BJP करेगी उनका सम्मान'- विनोद तावड़े 
वहीं, AAP पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि चंडीगढ़ के पार्षद पूनम देवी, नेहा मुसावट, गुरचरण काला आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं. वे उनके साथ अपनी पार्टी के व्यवहार से नाखुश हैं. बीजेपी उनका सम्मान करेगी और वे विकास में मदद करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget