एक्सप्लोरर

Chandigarh Mayor Election: कांग्रेस-AAP के अभी और पार्षद होंगे BJP में शामिल, जतिंदर पाल मल्होत्रा का दावा

Chandigarh Mayor Chunav: जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कांग्रेस और आप के बीच कोई गठबंधन नहीं है और वह सिर्फ जनता को बेवकूफ बना रहे हैं. इस वजह से आप के तीन पार्षदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. 

Chandigarh News: चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर एक बार फिर से राजनीति तेज हो गई है. इस बीच चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी का मेयर बने. अभी कांग्रेस के कुछ पार्षद और कार्यकर्ता बीजेपी ज्वाइन करेंगे. आप के भी पार्षद और कार्यकर्ता बीजेपी ज्वाइन करेंगे. आप के पार्षद बहुत दुखी थे.

बीजेपी के चंडीगढ़ इकाई के प्रमुख जतिंदर पाल मल्होत्रा ने जानकारी दी कि 'मेयर मनोज सोनकर ने निगम आयुक्त को अपना इस्तीफा सौंपा दिया है. अब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का प्रोपेगेंडा खुलकर सामने आ गया है. वह देश के बाकी हिस्सों में एक-दूसरे को गाली दे रहे हैं और चंडीगढ़ में गठबंधन कर रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं चाहते थे कि कांग्रेस का मेयर हो, इसलिए उन्होंने क्रॉस वोटिंग की.'

जल्द ही और लोग होंगे बीजेपी में शामिल
जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि 'AAP के प्रचार को रोकने के लिए, उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. AAP-कांग्रेस के और कार्यकर्ता, पार्षद जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे. कांग्रेस और आप के बीच कोई गठबंधन नहीं है और वह सिर्फ जनता को बेवकूफ बना रहे हैं. इस वजह से पहले ही आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. '

तीन पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
दरअसल आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के तीन पार्षद पूनम देवी, नेहा मुसावत और गुरचरण काला दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए हैं. तीनों पार्षदों ने बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े से मुलाकात की. तीनों पार्षदों का बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के साथ पार्टी का पटका पहनाकर बीजेपी में स्वागत किया है. विनोद तांवड़े चंडीगढ़ मेयर चुनाव के प्रभारी भी हैं. 

आज होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
बता दें सुप्रीम कोर्ट में आज (19 फरवरी) को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धांधली को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह पर लगे आरोपों पर सुनवाई होनी है. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन से मेयर पद के कैंडिडेट रहे कुलदीप कुमार की याचिका पर सुनवाई होगी. कुलदीप कुमार ने रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह पर वोटिंग के दौरान धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें: Farmers Protest: 'किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, इससे बड़ा कोई...' , नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget