एक्सप्लोरर

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ में  30 जनवरी को होगा मेयर का चुनाव, हाई कोर्ट ने तय की तारीख

Chandigarh Mayor Election 2024: चंडीगढ़ प्रशासन ने 6 फरवरी को चुनाव की तारीख तय कर रखी थी. आप और कांग्रेस जल्द चुनाव कराना चाहते थे इसी को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी.

Chandigarh Mayor Chunav: चंडीगढ़ (Chandigarh) नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव अब 30 जनवरी को सुबह 10 बजे होंगे. बुधवार (24 जनवरी) को पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) हाई कोर्ट ने तारीख तय की. चंडीगढ़ प्रशासन ने 6 फरवरी को चुनाव तय कर रखे थे. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस (Congress) का गठबंधन जल्दी चुनाव कराना चाहता था जिसे लेकर याचिका हाई कोर्ट में दायर की गई थी. दरअसल, पहले 18 जनवरी को चुनाव रखे गए थे मगर प्रिसिडिंग ऑफिसर अनिल मसीह के बीमार होने के चलते चुनाव नहीं हो पाए थे. आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और कांग्रेस गठबंधन ने आरोप लगाया था कि बीजेपी हार डर की वजह से चुनावों से बच रही है.

जब 6 फरवरी को दोबारा चुनाव की घोषणा की गई थी तब बयान में कहा गया था यह फैसला सीनियर पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति के मूल्यांकन के बाद लिया गया है. 18 फरवरी का चुनाव रद्द होने के बाद कांग्रेस और आप दोनों ने बीजेपी पर निशाना साधा था. दोनों पार्टियों ने मेयर के इलेक्शन के लिए गठबंधन किया है. कांग्रेस नेता पवन बंसल ने आरोप लगाए थे बीजेपी चुनाव रोकना चाहती हैं, हम आगे बढ़ेंगे और हाई कोर्ट जाएंगे. जैसा कहा गया था ठीक उसी तरह आप और कांग्रेस ने कोर्ट में याचिका दाखिल की जिसके बाद 30 जनवरी को चुनाव कराए जाना तय हुआ. 

कांग्रेस ने पीठासीन अधिकारी की बीमार को बताया चाल
कांग्रेस नेता पवन बंसल ने यह भी दावा किया था कि इंडिया गठबंधन इस चुनाव में जीत रही है और बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा. कांग्रेस ने यहां तक दावा किया कि पीठासीन अधिकारी बीमार नहीं हैं बल्कि यह बीजेपी की रणनीति है और इससे पता चलता है कि वह लोकतंत्र को खत्म करने और स्वतंत्र चुनाव न कराने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है. आंकड़ों के लिहाज से देखें तो 35 सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी के 14, आप के 13 और कांग्रेस के सात पार्षद हैं जबकि शिरोमणि अकाली दल का एक पार्षद है. ऐसे में इंडिया गठबंधन चुनाव में मजबूत स्थिति में दिख रहा है. 

ये भी पढ़ें- 'पंजाब में हमारा कांग्रेस के साथ कुछ नहीं है', CM भगवंत मान ने गठबंधन को लेकर सबकुछ किया साफ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab Bandh Today: परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, मानसा में भारी पुलिसबल तैनात
परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, मानसा में भारी पुलिसबल तैनात
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
पंजाब में SIR की अंतिम सूची जारी, 86 हजार वोटर आपात्र, 13.6 लाख नाम कटे
पंजाब में SIR के बाद वोटरों की संख्या 2.14 करोड़, हटाए गए 13.6 लाख नाम

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget