एक्सप्लोरर

Chandigarh Mayor Election:18 जनवरी को मेयर का चुनाव, BJP के सामने 'इंडिया' गठबंधन की पहली परीक्षा, जानें- सबकुछ

Chandigarh Mayor Election 2024: चंडीगढ़ में होने जा रहे मेयर के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं. यहां कांग्रेस और आप गठबंधन में चुनाव में हिस्सा ले रही है और जीत का दावा कर रही है.

Chandigarh Mayor Chunav: चंडीगढ़ के महापौर के लिए गुरुवार को चुनाव होगा जिसमें बीजेपी और कांग्रेस-आम आदमी पार्टी (आप) गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है. कांग्रेस और आप इंडिया गठबंधन का हिस्सा है. बीजेपी और कांग्रेस-आप गठबंधन दोनों ने चुनाव में अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं. चंडीगढ़ महापौर के चुनाव रोचक हो गए हैं, क्योंकि आप और कांग्रेस ने इस पद पर पिछले आठ वर्षों से काबिज बीजेपी को हटाने के लिए गठबंधन किया है. कांग्रेस और आप ने महापौर पद के लिए गठबंधन करने के बाद निर्णय किया कि आप महापौर पद के लिए चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस के उम्मीदवार वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पद के लिए चुनाव लड़ेंगे.

आइए जानते हैं चुनाव से जुड़ी बड़ी बातें

  • चंडीगढ़ के मेयर,  वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के लिए गुरुवार को चुनाव होगा.
  • मेयर पद के लिए बीजेपी ने मनोज सोनकर को मैदान में उतारा है, जबकि आप ने कुलदीप कुमार टीटा को उम्मीदवार बनाया है.
  • सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए मुकाबला बीजेपी के कुलजीत संधू और कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी के बीच होगा.
  • डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी ने राजिंदर शर्मा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस पार्टी की ओर से निर्मला देवी उम्मीदवार हैं.
  • चुनाव से एक दिन पहले आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने चुनाव से चंडीगढ़ में मुलाकात की. 
  • 35 सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी के 14 पार्षद हैं. इसमें एक पदेन सदस्य सांसद (किरन खेर) भी हैं जिसके पास मतदान का अधिकार होता है. 
  • नगर निगम आप के 13 और कांग्रेस के सात पार्षद हैं. सदन में शिरोमणि अकाली दल का एक पार्षद है.
  • नगर निगम कार्यालय ने बताया है कि वोटिंग के दौरान असेंबली हॉल में मोबाइल फोन और कैमरे का इस्तेमाल नहीं हो पाएगा. 
  • मेयर का चुनाव सीक्रेट वोट के जरिए पार्षद करते हैं. हालांकि क्रॉस वोटिंग से इनकार नहीं किया जा सकता है.
  • कांग्रेस 2022 और 2023 में वोटिंग से नदारद रही थी. जिसके कारण बीजेपी को मेयर के चुनाव में जीत मिली थी. 
  • तीन पदों के लिए चुनाव हर वर्ष होता है. नगर निगम के सदन का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है. 
  • इस साल मेयर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखी गई है.
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि आप के साथ गठबंधन के कारण उनके पार्षदों की संख्या 20 हो गई है. इसलिए जीत उन्हें मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Gujarat: PM मोदी के गांव वडनगर में मिली 2800 साल पुरानी बस्ती, खुदाई में 7 सांस्कृतिक परतों का भी पता चला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget