एक्सप्लोरर

Chandigarh News: चंडीगढ़ में मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना, आदेश जारी

चंडीगढ़ में कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है. यहां सोमवार को कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं. प्रशासन ने सोमवार से फेस मास्क का इस्तेमाल करना अनिवार्य कर दिया है.

Chandigarh: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) सहित कई शहरों में पिछले कुछ दिनों में कोरोना (Coronavirus) के केस बढ़े हैं. इसे देखते हुए मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर फिर से जुर्माना लगाने का प्रावधान किया जा रहा है. इसी कड़ी में चंडीगढ़ (Chandigarh) प्रशासन ने भी सोमवार से फेस मास्क का इस्तेमाल करना अनिवार्य कर दिया है. साथ ही इसका उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा. प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि बंद वातावरण में फेस मास्क का उपयोग करना जरूर होगा.

आदेश के अनुसार सार्वजनिक परिवहन, जैसे- बस, टैक्सी, ऑटो-रिक्शा आदि, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर और दुकान जैसे बंद वातावरण में फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा. साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थानों, जैसे- कॉलेज, स्कूल, कोचिंग सेंटर, पुस्तकालय, सभी सरकारी और निजी कार्यालय, सभी प्रकार की इनडोर सभाओं में भी फेस मास्क का उपयोग जरूरी होगा. मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. अगर कोई जुर्माने का भुगतान नहीं करता है तो भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

चंडीगढ़ में सोमवार को मिले 9 नए मामले

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा. गौरतलब है कि चंडीगढ़ में कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है. यहां सोमवार को कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं और कुल सक्रिय मामलों की संख्या 41 पहुंच चुकी है. मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल के आंतरिक चिकित्सा निदेशक डॉ. विकास भूटानी का कहना है कि फेस मास्क पहनने से न केवल आपको बल्कि आपके आस-पास के लोगों को भी संक्रमण से सुरक्षा मिलती है.

डॉ. विकास भूटानी ने कहा कि जब कोई खांसता है, बात करता है, छींकता है, तो वह हवा में कीटाणु छोड़ सकता है जो आसपास के लोगों को संक्रमित कर सकता है. उन्होंने कहा कि मास्क संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद करता है. एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में मास्क का इस्तेमाल करना हर शख्स का कर्तव्य है.

ये भी पढ़ें-

Chandigarh News: इस साल चंडीगढ़ के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी की नहीं है कोई योजना

Punjab News: शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल बोले- 'एसवाईएल नहर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर AAP राजनीति न करें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget