एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पटियाला से अमरिंदर सिंह को चुनौती दे रहे हैं 'चाचा मैग्गी वाला', पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव

Punjab Election 2022: चाचा मैग्गी वाला के नाम से मशहूर जसबीर सिंह पहले भी दो बार अमरिंदर सिंह के परिवार के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं.

Punjab Election 2022: पटियाला विधानसभा सीट से कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनौती देने के लिए 'चाचा मैग्गी वाला' मैदान में हैं. 'चाचा मैग्गी वाला' के नाम से मशहूर जसबीर सिंह ने दूसरी बार कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) को चुनौती देने का फैसला किया है. पिछले दो चुनाव में हालांकि 59 साल के जसबीर सिंह को करारी हार का सामना करना पड़ा है.

जसबीर सिंह पटियाला शहर में मैग्गी की दुकान चलाते हैं. इसी वजह से जसबीर सिंह को 'चाचा मैग्गी वाला' के नाम से जाना जाता है. जसबीर सिंह ने 2017 का विधानसभा चुनाव भी पटियाला से लड़ा था और उन्हें 273 वोट हासिल हुए थे. 2019 के लोकसभा चुनाव में जसबीर सिंह पटियाला से परनीत कौर के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे और 1,126 वोट हासिल करने में कामयाब रहे.

जसबीर सिंह ने दावा किया है कि वह भ्रष्ट सिस्टम को बदलने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. जसबीर सिंह ने कहा, ''मेरी लड़ाई भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ है. मौजूदा दलों के खिलाफ मेरी लड़ाई है. माफियों को खत्म करने के लिए हम लड़ाई लड़ रहे हैं. राजनीतिक पार्टियां माफिया को टिकट देती हैं जो जीतने के बाद सिर्फ पैसे बनाने का काम करते हैं.''

अमरिंदर सिंह हैं मैदान में

जसबीर सिंह ने दावा किया है कि उन्हें लोगों से अच्छा समर्थन हासिल हो रहा है. जसबीर सिंह ने कहा, ''लोगों के पास ताकत और समझ है कि ईमानदार उम्मीदवार को कैसे जीत दिलाई जाए. मुझे अमरिंदर सिंह का कोई डर नहीं है.''

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस से अलग होने के बाद पंजाब लोक कांग्रेस के टिकट पर पटियाला से चुनाव लड़ रहे हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया है. पंजाब की सभी 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा.

Punjab Election: कांग्रेस ने जारी किया अपना थीम सॉन्ग, दूसरा मौका देने की अपील की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget