एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई सीईटी ग्रुप-डी की परीक्षा, शनिवार को भी होंगे एग्जाम

Gurugram News: गुरुग्राम प्रशासन ने जिला में दो सत्रों में आयोजित सीईटी ग्रुप-डी की परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया.कल भी परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है.

CET Group D exam: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) में शनिवार (21 अक्टूबर) को शांतिपूर्ण तरीके से सीईटी ग्रुप-डी (CET GROUP D EXAM) की परीक्षा संपन्न हो गई.  इस दौरान गुरुग्राम जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा.  परीक्षा केंद्रों के आस पास जिला प्रशासन (Gurugram Police) ने धारा 144 लगा रखी थी. एडीसी हितेश कुमार मीणा (Hitesh Kumar Meena) ने परीक्षा के दोनों सत्रों के विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया.

दरअसल 22 अक्टूबर को भी 46 केंद्रों पर दो शिफ्टों में सीईटी की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके लिए भी गुरुग्राम पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है. परीक्षा को लेकर पुलिस सवधान है ताकि कोई गड़बड़ी न हो. परीक्षा के दौरान पुलिस पूरी तरह से सावधान रही.  

शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण हुई परीक्षा

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने शनिवार (21 अक्टूबर) को जिला में दो सत्रों में आयोजित हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सीईटी ग्रुप-डी की पात्रता परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराया. इसके लिए स्वयं गुरुग्राम के एडीसी हितेश कुमार मीणा ने कमान सम्भाली और जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में से कुछ को आकस्मिक तौर पर चेक किया. उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजन की व्यवस्था देखी साथ ही परीक्षा केंद्र अधीक्षक और स्टाफ से भी पूछताछ की.

दो शिफ्ट में हुई परीक्षा

गुरुग्राम के एडीसी हितेश कुमार मीणा ने बताया कि गुरुग्राम जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न हो.  उन्होंने बताया कि सीईटी की पात्रता यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 11.45 बजे तक थी. तो वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 4.45 बजे तक थी.  उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए गुरुग्राम जिला में 46 केंद्र बनाए गए थे. इन केंद्रों पर प्रत्येक शिफ्ट में 17497 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देनी थी.

दोनों चरणों में 60 प्रतिशत के करीब परीक्षार्थी परीक्षा देने आए थे. सुरक्षा की दृष्टि से जिन स्कूलों में केंद्र बनाए गए, उसके नजदीक फोटोस्टेट मशीन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वाली दुकानों को बंद रखा गया. दोनो सत्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई.  कल भी परीक्षा के मद्देनजर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन की तरफ से किया हुआ है. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Gurugram Road Accident: गुरुग्राम में सरकारी विभाग की गाड़ी ने कैब को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत, दो घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget