एक्सप्लोरर

PM किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को अब ई-KYC के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, घर बैठे ऐसे हो जाएगा पूरा काम

E-KYC Online: ई-केवाईसी कराने के लिए अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी. इसके लिए अब एक एप लॉन्च किया गया है. जिसमें किसानों को ओटीपी या फिंगरप्रिंट की भी जरूरत नहीं होगी.

Chandigarh News:  प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों  के लिए एक सुखद खबर सामने आई है. अब उन्हें ई-केवाईसी कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. संबंधित कार्यालयों में बिना गए ही अब वो अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा इस पूरी प्रक्रिया आसान बनाते हुए पीएम किसान मोबाइल एप लांच किया है. इस एप के माध्यम से अब किसान घर बैठे ही ई-केवाईसी का काम पूरा कर सकते है. इसके लिए किसानों के ओटीपी या फिंगरप्रिंट की भी जरूरत नहीं होगी. 

नए एप से किसानों मिलेगा फायदा
इस नए एप में फेस आथेंटिकेशन फीचर की मदद से ई-केवाईसी ऑटोमेटिक हो जाएगा. यहीं नहीं इसकी मदद से 100 अन्य किसानों का भी ई-केवाईसी किया जा सकेगा. इस नए एप का उपयोग करना बहुत ही आसान है. इसकी गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. इस एप के माध्यम से किसानों को योजनाओं और पीएम किसान खातों से संबंधित जानकारी भी मिल जाएगी. इस एप के माध्यम से फिंगरप्रिंट और वन-टाइम पासवर्ड की जरूरत भी नहीं है. 

3 लाख किसानों ने किया सफलतापूर्वक केवाईसी
आपको बता दें कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, कृषि सचिव मनोज आहूजा, अतिरिक्त सचिव प्रमोद कुमार मेहरदा ने इस नए एप के अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त सचिव प्रमोद कुमार मेहरदा ने कहा कि पीएम-किसान योजना मोबाइल ऐप पर चेहरे के प्रमाणीकरण के माध्यम से ई-केवाईसी करने वाला पहला सरकारी कार्यक्रम है. इससे उन बुजुर्गों को विशेष रूप से फायदा होने वाला है जिनके मोबाइल नंबर उनके आधार कार्ड से नहीं जुड़े है. मेहरदा ने बताया कि इस एप का परीक्षण इस साल 21 मार्च से चल रहा है. तब से अब तक करीब 3 लाख किसानों ने इस एप के माध्यम से सफलतापूर्वक अपना केवाईसी किया है. अब आगे भी किसानों को इस एप का फायदा मिलने वाला है.

यह भी पढ़ें: Haryana Congress Crisis: पार्टी में मची खींचतान के बाद प्रभारी दीपक बाबरिया का एक्शन प्लान, बंद कमरे में नेताओं से की बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget