एक्सप्लोरर

Haryana Cabinet Expansion: हरियाणा में हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, कमल गुप्ता और देवेंद्र बबली बने मंत्री

Haryana Cabinet Expansion: हरियाणा में मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया है. कैबिनेट में दो नए मंत्रियों को जगह दी गई है. कमल गुप्ता और देवेंद्र बबली ने मंत्री पद की शपथ ली है.

Haryana Cabinet Expansion: लंबे इंतजार के बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. इसमें दो नए मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल बंडारू दत्तारेय ने दोनों को शपथ दिलाई. कमल गुप्ता ने जहां संस्कृत में वहीं देवेंद्र बबली ने हिंदी में मंत्री पद की शपथ ली है. हालांकि इन दोनों मंत्रियों को कौनसा विभाग दिया जाएगा फिलहाल इसको लेकर खुलासा नहीं किया गया है. 

सीएम खट्टर बोले ये आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि ये सरकार का पहला और आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार है. पहले 12 मंत्री थे वहीं अब 14 हो गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम सभी के मंत्रियों के कामकाज से खुश हैं. इसके अलावा मंत्रियों के विभाग पर उन्होंने अभी भी सस्पेंस बरकरार रखा है. 

दुष्यंत चौटाला ने दी बधाई
वहीं हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा दोनों नए मंत्रियों को बधाई दी. साथ ही उन्होंने मंत्रियों द्वारा अच्छे काम की उम्मीद जताई है. चौटाला ने कहा हमारी सरकार के सभी मंत्री बेहतर काम कर रही है और प्रदेश के विकास के लिए मेहनत कर रहे हैं. 

कौन हैं देवेंद्र बबली?
देवेंद्र बबली टोहाना से जेजेपी के विधायक है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को 2019 के विधानसभा चुनाव में टोहाना से मात दी थी. देवेंद्र बबली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के नजदीकी रहे हैं. 2019 में कांग्रेस छोड़कर जेजेपी ज्वाइन की थी. देवेंद्र बबली किसान आंदोलन के दौरान विवादों में भी रहे हैं. पहले किसानों के पक्ष में बोले थे. लेकिन विरोध होने पर किसानों को लेकर विवादित बयान दिया था और बाद में माफी मांगी थी.

कौन हैं कमल गुप्ता?
वहीं कमल गुप्ता हिसार से विधायक हैं. आरएसएस के कार्यकर्ता रहे हैं. 2014 में सावित्री जिंदल को हराया था. 2019 में भी हिसार से जीत दर्ज की. राज्य में बीजेपी के सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में से एक हैं. वैश्य समाज से आते हैं. वहीं कल देर शाम नए बनने जा रहे मंत्रियों के लिए ऑफिस तैयार करने का काम शुरू किया जा चुका था.

ये भी पढ़ें

Haryana Cabinet Expansion: हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार, कमल गुप्ता और देवेंद्र बबली बनेंगे मंत्री, जानें इनके बारे में

दिल्ली में Yellow Alert, स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हाल, जिम बंद रहेंगे, जानें क्या-क्या हैं पाबंदिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget