एक्सप्लोरर

Haryana Politics: 'राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में भरा पड़ा गाली-गलौज का सामान' बिप्लब देब का कांग्रेस पर निशाना

Karnal News:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के बयान को लेकर बिप्लब कुमार देव ने कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उसकी नियत में खोट है, 2024 के चुनाव में जनता कांग्रेस का नामोनिशान मिटा देगी.

Haryana News: हरियाणा में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है. इसके साथ ही वार-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के बयान पर बीजेपी लगातार हमलावर है. बीजेपी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव ने उदयभान के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. बिप्लब कुमार देव ने कहा कि कांग्रेस की वास्तविकता सामने आ गई है, कांग्रेस एक डूबता जहाज है,  उसकी नियत में खोट है, अब 2024 के चुनाव में जनता कांग्रेस का नामोनिशान मिटा देगी. 

मोहब्बत की दुकान में, गाली-गलौज का सामान
बीजेपी प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव ने कहा कि राहुल गांधी की मुहब्बत की दुकान पर गाली-गलौज का सामान भरा पड़ा है. उन्होंने कहा कि 2024 के महायुद्ध में बीजेपी सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. महिला आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो भी कहा वो देश व समाज हित में कर दिखाया है. देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला आरक्षण लागू किया गया है. उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिए गए बयान को शर्मनाक बताया है.

‘कांग्रेस की सोच परिवार हित में’
वहीं बिप्लब कुमार देव ने कहा कि बीजेपी के नेताओं ने पीएम मोदी से दीक्षा ली है और कांग्रेस के लोगों ने गांधी परिवार से इसलिए बीजेपी कार्यकर्ताओं की सोच राष्ट्र व समाज की सेवा है और कांग्रेस की सोच निजी व परिवार हित में है ना कि समाज के हित में.

ओपी धनखड़ ने भी बोला हमला
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के बयान को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उदयभान ने जो अपशब्द कहे है वो ठीक नहीं है, परमात्मा उनकी मति हर रहे हैं वरना नेता तो माफी मांग लेते हैं.

यह भी पढ़ें: Ram Rahim News: गौ सेवा करना चाहता है यौन शोषण का आरोपी राम रहीम, हरियाणा सरकार को भेजा ये प्रस्ताव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget