एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: एनडीए में दूसरे दलों का स्वागत करने के लिए तैयार है बीजेपी, लेकिन रखी गई है यह शर्त

Punjab Election 2022: बीजेपी ने पंजाब में दूसरे दलों के साथ हाथ मिलाने की पहल शुरू कर दी है. हालांकि बीजेपी की ओर से एक शर्त भी रखी गई है.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ किस्मत आजमाई है. लेकिन बीजेपी की ओर से दूसरों दलों के लिए दरवाजे बंद नहीं किए गए हैं. बीजेपी (BJP) ने दावा किया है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार बनाने के लिए दूसरे दलों के साथ सहमति बनाई जा सकती है.

बीजेपी के संगठन महामंत्री प्रदूमन कुमार ने पंजाब में बीजेपी को पंजाब चुनाव में भारी समर्थन मिलने का दावा किया है. प्रदूमन कुमार ने कहा कि बीजेपी एनडीए में आने वाले किसी भी दल का स्वागत करने के लिए तैयार है. 

प्रदूमन कुमार ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य से जुड़े मुद्दों को उठाया. उन्होंने कहा, ''पंजाब चुनाव के दौरान बीजेपी ने राज्य की समस्याओं को उठाया है. हमने दूसरी पार्टियों को इन मुद्दों पर घेरा. पंजाब के लोगों को लगता है कि विकास के रास्ते पर चलने के लिए बीजेपी की जरूरत है. पीएम मोदी की रैलियों का असर पंजाब चुनाव के नतीजों में नज़र आएगा.''

किसान आंदोलन को लेकर किया यह दावा

प्रदूमन कुमार ने किसान आंदोलन का सच बाहर आने का दावा किया. बीजेपी नेता ने कहा, ''तीन कृषि कानूनों का विरोध पूरे देश में नहीं हो रहा था. अब जल्द ही सिर्फ पंजाब नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों को यह मालूम चल जाएगा कि किसान आंदोलन के पीछे किन ताकतों का हाथ था.''

बता दें कि बीजेपी ने पहली बार पंजाब में 65 सीटों पर चुनाव लड़ा है. बीजेपी की सहयोगी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के हिस्से में 15 सीटें आईं. पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

Navjot Singh Sidhu ने किया दावा- जीत नहीं मिलने पर भी जारी रखेंगे पंजाब के लिए लड़ना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget