एक्सप्लोरर

Lok Sabha ELections 2024: गुरुग्राम में बीजेपी का मिशन 2024 पर मंथन, हर लोकसभा सांसद को दिया गया ये खास टारगेट

Gurugram News: गुरुग्राम में मंगलवार को 3 घंटे तक बीजेपी का मंथन चला. जिसमें आगामी चुनावों की रूपरेखा तैयारी की गई और प्रदेश के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की गई.

Haryana News:  हरियाणा बीजेपी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारी में बड़े जोर-शोर से जुटी हुई है. चुनावों को लेकर पार्टी की तरफ से पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है. मिशन-2024 को लेकर सरकार और संगठन के बीच गहन मंथन हुआ. गुरुग्राम में लगभग 3 घंटे तक बैठक चली जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश बीजेपी प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ शामिल हुए. धनखड़ की तरफ से विस्तार योजना के तहत हर लोकसभा सांसद को अपने लोकसभा क्षेत्र से 1-1 हजार लोग जोड़ने का टारगेट दिया गया है. 

23 जुलाई को कुरुक्षेत्र में होगी रैली
अब तक प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर रैलियां की जा चुकी है. एक रैली 23 जुलाई को कुरुक्षेत्र में भी की जाएगी. इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ की तरफ से कहा गया है कि तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी. 

हिसार में बीजेपी की अहम बैठक
प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ की तरफ से बैठक के दौरान बताया कि पन्ना प्रमुखों की तरफ से प्रदेश में सफल आयोजन किए जा चुके है. इसके अलावा 22 जुलाई को हिसार में मंडल अध्यक्षों, विस्तारकों और जिला अध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक की जाएगी. इस बैठक में प्रदेश बीजेपी प्रभारी बिप्लब देब के अलावा संगठन के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

पीपीपी आईडी को लेकर भी हुई चर्चा
बैठक में प्रदेश बीजेपी प्रभारी बिप्लब देब ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों के भ्रमण के दौरान उन्हें परिवार पहचान पत्र को लेकर काफी शिकायतें मिली है. जिन्हें जल्द से जल्द दूर किए जाने की जरूरत है. जिसको लेकर सीएम खट्टर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सब समस्याओं का समाधान किया जाएगा. एक से दो महीने में परिवार पहचान पत्र को लेकर सारी परेशानियां दूर कर दी जाएगी. वहीं सीएम खट्टर ने बताया कि प्रदेश में बारिश से बनी परिस्थितियों से निपटने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े आदेश दिए गए है कि जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: HSSC Group D Recruitment: हरियाणा में बेरोजगारी ये है आलम, ग्रुप-D के 13 हजार पदों के लिए 13.84 लाख आवेदन, बड़ी वजह आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget