एक्सप्लोरर

Punjab News: बीजेपी ने शुरू की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को दिए गए ये आदेश

Punjab News: बीजेपी की नज़रें अब 2024 के लोकसभा चुनाव पर हैं. बीजेपी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले किस्मत आजमाते हुए भी नज़र आ सकती है.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार बड़े भाई की भूमिका निभाने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. लेकिन बीजेपी की ओर से राज्य में पार्टी को खड़ा करने की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं. बीजेपी ने पंजाब में अपने कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करने के आदेश दिए हैं. 

2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी की राज्य ईकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने मीटिंग बुलाई थी. इसी मीटिंग में अश्विनी शर्मा ने बीजेपी पार्टी वर्कर्स से कहा कि उन्हें अभी से ही 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है. 

पंजाब में बीजेपी के बड़े नेता अरुण नारंग विधानसभा चुनाव में अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे. लेकिन अब बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मजबूत उम्मीदवार उतारने की तैयारी शुरू कर दी है. अश्विनी शर्मा ने कहा, ''हमारे पंजाब से लोकसभा में दो सांसद हैं. लेकिन अब हम मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे. विधानसभा में कभी हमारा सिर्फ एक ही विधायक होता था. लेकिन हम हमेशा मजबूती के साथ विपक्ष की भूमिका निभाते रहे.''

शिरोमणि अकाली दल के साथ दोबारा हो सकता है समझौता

लोकसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी फिर से एक साथ आ सकते हैं. पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से ही शिरोमणि अकाली दल की ओर से बीजेपी के साथ गठबंधन करने के संकेत दिए जा रहे हैं.

लेकिन अब बीजेपी गठबंधन में पहले की तरह छोटा भाई बनकर रहेगी इस बात की संभावना कम है. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 65 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और पार्टी करीब 6 फीसदी वोट हासिल करने में कामयाब रही.

Charanjit Singh Channi ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सुनील जाखड़ के विवादित बयान का मुद्दा उठाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget