एक्सप्लोरर

Nuh Violence News: नूंह हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेगा BJP-AAP प्रतिनिधिमंडल, कांग्रेस को वापस लौटा चुकी है पुलिस

नूंह हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे कांग्रेस,आरएलडी और सीपीआई नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन पहले ही वापस लौटा चुका है. ऐसे में बीजेपी और आप नेता भी नूंह का दौरा करने वाले हैं.

Haryana News: हरियाणा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को मंगलवार को नूंह हिंसा से प्रभावित इलाकों का दौरा करने से रोक दिया गया था. वहीं अब बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि उनका प्रतिनिधिमंडल नूंह हिंसा से प्रभावित इलाकों का दौरा करेगा. बीजेपी के इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ समेत, कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल, विधायक मोहन लाल बड़ौली, विधायक संजय सिंह और अन्य नेता शामिल रहेंगे. इसके अलावा आप सांसद सुशील गुप्ता ने भी डीजीपी को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि 9 अगस्त को वो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नूंह का दौरा करेंगे. 

कांग्रेस को लौटाया गया था वापस

आपको बता दें कि मंगलवार को नूंह हिंसा प्रभावित इलाकों को दौरा करने पहुंचे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन की तरफ से धारा 144 का हवाला देते हुए लौटा दिया गया था. जिसको लेकर कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल नूह स्थित नलहड़ मंदिर, नूंह अनाज मंडी में व्यापारियों और शहरवासियों से मिलने के अलावा हाल की घटनाओं में जिनका जान-सम्पति का नुकसान हुआ उन सभी पीड़ितों से मुलाकात करना चाहता था. लेकिन सरकार ने भारी पुलिस बल लगाकर हमें जाने नहीं दिया. सरकार चाहे जितना अपनी विफलता छुपने-छुपाने का प्रयास कर ले, सफल नहीं होगी. इसके अलावा आरएलडी और सीपीआई के नेताओं को भी प्रशासन की तरफ से वापस लौटा दिया गया था.  

इंटरनेट पर 11 अगस्त तक पाबंदी

नूंह में फिलहाल हालात सामान्य होते जा रहे है. लेकिन प्रशासन की तरफ से एतिहातन तौर पर पाबंदियां लगाई गई है. मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर 11 अगस्त तक रोक लगा दी गई है. व्हाट्सएप, फेसबुक ट्विटर आदि जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है. इसके अलावा आज नूंह जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से आदेश जारी कर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है. 

यह भी पढ़ें: Punjab Bandh: मणिपुर हिंसा के विरोध में आज पंजाब बंद, दुकानें न खोलने का आह्वान, बाइबल लेकर प्रदर्शन करेंगे ईसाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget