एक्सप्लोरर

बिट्टू बजरंगी को धमकी देना वाला नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

Bittu Bajrangi Death Threat Case Update: बिट्टू बजरंगी नूंह हिंसा के बाद काफी सुर्खियों में रहा. 6 जुलाई को उसे फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया.

Faridabad News Today: नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी को मोबाइल फोन पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने वाले एक नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

एक पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार (12 जुलाई) को बताया कि सारन थाने में बिट्टू बजरंगी ने इस मामले में शिकायत दर्ज करायी थी. इसमें उसने बताया था 6 जुलाई को किसी ने उसे फोन कर एक लाख रुपये देने और जान से मारने की धमकी दी थी.

15 वर्षीय नाबालि गिरफ्तार
उन्होंने ने बताया कि इस शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी. जांच के बाद पुलिस ने 15 वर्षीय एक नाबालिग को हिरासत में लिया जो 11वीं कक्षा में पढ़ता है और राजस्थान के डीग क्षेत्र का निवासी है.

सोशल मीडिया से मिला था नंबर
प्रवक्ता के अनुसार, पूछताछ के दौरान इस किशोर ने पुलिस को बताया कि वह इंस्टाग्राम चलाता है. इंस्टाग्राम पर ही नाबालिग ने बिट्टू बजरंगी की आईडी देखी और वहां से उसका मोबाइल नंबर निकालकर उसे धमकी दी थी.

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि जिस फोन से किशोर ने धमकी दी थी वह फोन पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस के जरिये आरोपी किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया.

पुलिस को बिट्टू बजरंगी ने क्या कहा?
बिट्टू बजरंगी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बीते 6 जुलाई को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया. शिकायत में बिट्टू बजरंगी ने पुलिस को बताया कि फोन करने वाले उसे नूंह से दूर रहने की चेतावनी दी थी. उसकी बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी थी.

पुलिस ने बिट्टू बजरंगी के शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया. शिकायत में कहा गया कि पिछली बार उसे छोड़ दिया था, इस बार वह जिंदा नहीं बचेगा. फोन ने करने वाले ने कहा कि उसने मारने का पूरा प्लान तैयार कर लिया. अगर जान प्यारी है तो एक लाख रुपये भेज दो.

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
बिट्टू बजरंगी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया किया कि धमकी देने वाले ने कहा कि मांगी गई रकम मिलने के बाद उसकी जान बच सकती है. इसमें कहा गया कि फोन करने वाले ये भी कहा कि नलहर मंदिर में पूजा करने आने पर जीवित नहीं बचेगा. 

इस शिकायत के बाद पुलिस ने सारण थाने में अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2), (3) और 308 (2) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जांच के बाद पुलिस ने बिट्टू बजरंगी को धमकी देने वाले डीग के 15 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है. 

नूंह हिंसा में अहम आरोपी है बिट्टू बजरंगी
दरअसल, हरियाणा के फरीदाबाद निवासी राजकुमार पांचाल उर्फ  बिट्टू बजरंगी को जान से मारने की धमकी मिली थी. धमकी मिलने पर बिट्टू बजरंगी ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. 

पिछले साल जलाभिषेक के दौरान नूंह में हुई हिंसा के आरोपियों में बिट्टू बजरंगी का नाम भी शामिल था. बिट्टू बजरंगी पर आरोप है कि नूंह दंगे में उसकी अहम भूमिका है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था. 

ये भी पढ़ें: 'जान प्यारी है तो एक लाख भेजो', नूंह में ब्रजमंडल यात्रा से पहले बिट्टू बजरंगी को मिली जान से मारने की धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा
पंजाब चुनाव में किससे अलायंस करेगी BJP? सीएम नायब सैनी ने बता दिया!
पंजाब चुनाव में किससे अलायंस करेगी BJP? सीएम नायब सैनी ने बता दिया!

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget