एक्सप्लोरर

Punjab: बिक्रम सिंह मजीठिया के घर पर विजिलेंस की रेड, अकाली दल नेता की हुई टीम से बहस

Bikram Singh Majithia Raid: अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के घर विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की. मजीठिया ने इस कार्रवाई को भगवंत मान सरकार की प्रतिशोध की राजनीति बताया है.

Bikram Singh Majithia House Raid: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के अमृतसर स्थित आवास पर बुधवार सुबह विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने छापेमारी की. मजीठिया के प्रदेश भर में 25 ठिकानों पर विजिलेंस की रेड चल रही है. विजिलेंस टीम एसएसपी के नेतृत्व में जब मजीठिया के घर पहुंची, तो अधिकारियों और उनके बीच तीखी बहस भी हुई. मजीठिया ने अधिकारियों से छापेमारी को लेकर सवाल किए. जिसके जवाब में अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई एक जांच के सिलसिले में की जा रही है.

मजीठिया के मुताबिक उनके ऊपर विजिलेंस ब्यूरो ने पिछली रात एक FIR दर्ज की है. अब विजिलेंस ब्यूरो की टीम मजीठिया की पत्नी को बतौर विधायक चंडीगढ़ में मिले सरकारी आवास पर भी पहुंची है.

विजिलेंस की इस कार्रवाई को लेकर मजीठिया ने तत्काल प्रतिक्रिया दी और राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है.

डरने वाला नहीं, आवाज दबा नहीं सकते- मजीठिया

मजीठिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैंने पहले ही कहा था कि जब सरकार को ड्रग्स केस में मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला, तो अब नया झूठा केस गढ़ा जा रहा है. आज विजिलेंस एसएसपी के नेतृत्व में मेरे घर पर रेड डाली गई है. भगवंत मान जी, आप चाहे जितने केस दर्ज करवा लें, न मैं डरने वाला हूं, न आपकी सरकार मेरी आवाज दबा सकती है."

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने हमेशा पंजाब के मुद्दों पर बात की है और आगे भी करते रहेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें अकाल पुरख और गुरु साहिब पर पूरा भरोसा है और अंत में सत्य की जीत होगी.

विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई पर अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन विपक्ष ने इस रेड को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है. अकाली दल का कहना है कि सरकार उनकी पार्टी के नेताओं को दबाने की कोशिश कर रही है.

पहले भी कर चुके हैं कार्रवाई का सामना

गौरतलब है कि बिक्रम सिंह मजीठिया पहले भी ड्रग्स से जुड़े मामलों में कानूनी कार्रवाई का सामना कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अदालत से राहत मिलती रही है. अब दोबारा विजिलेंस की छापेमारी से राज्य की राजनीति गरमा गई है.

बता दें विजिलेंस ब्यूरो की टीम मजीठिया के घर पर मौजूद है और तलाशी की कार्रवाई जारी थी. इस कार्रवाई से पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget