एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भूपेंद्र हु्ड्डा ने तैयार किया विधानसभा का प्लान, कहा- 'झुकना नहीं...'

Haryana Elections 2024: करनाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राज्य को विकास के पैमाने पर पीछे धकेल दिया है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अभी कुछ महीनों का ही समय रह गया है. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पिछले 10 सालों में बीजेपी सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए कहा.

वहीं, उन्होंने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया. हुड्डा ने कार्यकर्ताओं को अब विधानसभा चुनावों की तैयारी रहने के लिए कहा.

‘बीजेपी के झूठ और भ्रष्टाचार को उजागर करना है’- भूपेंद्र हुड्डा
करनाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आपको घर-घर जाकर राज्य में बीजेपी सरकार के 10 साल के शासन के दौरान विफलताओं, झूठे वादों, भ्रष्टाचार को उजागर करना चाहिए. हरियाणा में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने है.

लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर हुड्डा ने कहा कि ये तो सिर्फ शुरुआत है, असली लड़ाई अभी बाकी है. हमें न रुकना चाहिए, न झुकना चाहिए, लक्ष्य प्राप्त होने तक बस आगे बढ़ते रहना चाहिए.

‘राज्य को विकास के पैमाने पर पीछे धकेल दिया’
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें 2 काम करने हैं. हरियाणा में बीजेपी करीब 10 साल से सत्ता पर काबिज है उन्होंने राज्य को विकास के पैमाने पर पीछे धकेल दिया है. आपको उनकी असफलताओं को घर-घर तक पहुंचाना है. आपको उनके झूठ और इस शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करना है. इसके साथ ही उनसे सवाल करना है कि सरकार ने 10 साल में क्या किया. वहीं पिछली कांग्रेस सरकार के 10 साल के कामों को घर-घर तक पहुंचाना है. इसके साथ ही भविष्य में पार्टी क्या करने का इरादा रखती है, यह भी बताना है. 

हुड्डा ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, कानून व्यवस्था, खेल और नौकरियां देने में नंबर एक था आज प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था खराब होने में नंबर वन है. व्यापारियों से खुलेआम फिरौती मांगी जा रही है. आज हरियाणा में कोई भी वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता.

कौशल रोजगार निगम पर खड़े किए सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "कौशल रोजगार निगम के तहत दी जाने वाली अस्थायी नौकरियों में कोई योग्यता या आरक्षण नहीं है, जो भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन इसके बजाय लागत दोगुनी हो गई है. हुड्डा ने दोहराया कि अगर कांग्रेस हरियाणा में सत्ता में आई तो बुजुर्गों की पेंशन दोगुनी कर 6,000 रुपए प्रति माह कर दी जाएगी."

वहीं, उन्होंने कहा, "प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी, जबकि गैस सिलेंडर 500 रुपये प्रति सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी. इसके अलावा गरीबों के लिए कांग्रेस सरकार के समय चल रही 100 वर्ग गज प्लॉट योजना को फिर से लागू किया जाएगा."

पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी
वहीं हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि करनाल से कांग्रेस के युवा उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा ने मजबूती से चुनाव लड़ा. बुद्धिराजा करनाल से बीजेपी के मनोहर लाल खट्टर से लोकसभा चुनाव हार गए थे. उदयभान ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि हमें तीन महीने तक आराम नहीं करना चाहिए. विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार बनेगी.

यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बधीं पंजाब की मंत्री अनमोल गगन मान, जानें कौन हैं पति शहबाज सिंह सोही?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget