एक्सप्लोरर

भूपेंद्र हुड्डा का दावा- 'लोकल मुद्दों को उठाने में कामयाब रही भारत जोड़ो यात्रा, BJP से हरियाणा की जनता परेशान'

Bharat Jodo Yatra: देश में हरियाणा एक मात्र ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस की यह यात्रा दूसरी बार चल रही है. भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ये यात्रा भाईचारा का संदेश देने के लिए निकली है.

 Bharat Jodo Yatra haryana: देश में हरियाणा एक मात्र ऐसा राज्य है ​जहां से भारत यात्रा दूसरी बार गुजर रही है. यह इस बात के संकेत भी हैं कि कांग्रेस 2024 में बीजेपी (BJP) को चुनावी मात देने की रणनीति पर अभी से हरियाणा में काम कर रही है. खुद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दूसरे राज्यों की तुलना में हरियाणा (Haryana) में ज्यादा सक्रियता के साथ भारत यात्रा में शिरकत करते दिखाई दे रहे हैं. पार्टी के कार्यकर्ता भी हर जिले में उनका स्वागत अलग-अलग अंदाज में करते नजर  आ रहे हैं. बता दें कि सितंबर-अक्टूबर 2024 में हरियाणा विधानसभा का चुनाव होना है. 

इस बीच भारत जोड़ो यात्रा के फायदे गिनाते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा (Bhupendra Hooda ) ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यात्रा हरियाणा के लोकल मुद्दे को उठाने में कामयाब रही. बीजेपी सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा है. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बेशक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश राजनीतक नहीं है, लेकिन ये पूरे देश में भाईचारे का संदेश देने के लिए निकाली जा रही है. ये यात्रा स्थानीय मुद्दों को जनता के बीच उठाने में बेहद कामयाब साबित हुई है. राज्य में तमाम ऐसे मुद्दे हैं जिनसे लोग परेशान हैं. भारत जोड़ो यात्रा उन सभी परेशानियों को उठाने का एक मंच साबित हुआ है.

किसानों में बीजेपी के खिलाफ गुस्सा 
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रदेश के तमाम संगठनों ने अपनी बात खुलकर रखी है. सोमवार को कुछ किसान संगठन भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात कर उनके सामने अपना पक्ष रखा है. कांग्रेस किसानों की इन समस्याओं और मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी. केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा है. लोग प्रखर होकर अपने मुद्दों को उठा रहे हैं.

बीजेपी की फूट डालो की राजनीति को करेंगे नाकाम
हरियाणा की राजनीति में पार्टी की ओर से फ्री हैंड ले चुके भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा अंबाला में लोगों में भाईचारे का संदेश देगी. यात्रा पंजाब होते हुए कश्मीर जाएगी. आजादी के समय देश को एकजुट करने के लिए महात्मा गांधी का भी यही लक्ष्य था जोकि आज के राजनीतक युग में एक मिसाल है. आज की राजनीति जनता को धर्म और जाति के नाम पर आपस में तोड़ने की हो रही है.

वहीं, राहुल गांधी ने भी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ये कहा कि यात्रा से फायदा क्या मिला या क्या बदलाव आया, ये यात्रा के बाद ही निकल कर सामने आएगा. बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस चुनावी वर्ष-2024 के लिए हरियाणा में सियासी बिसात भी बिछा रही है. यही कारण है कि हरियाणा में यात्रा का रूट मैप बहुत ही रणनीतिक तरीके से तैयार किया गया है. यात्रा का फोकस उन क्षेत्रों पर रखा गया है जो कभी कांग्रेस का गढ़ रहे हैं लेकिन पिछले कुछ समय से कमजोर स्थिति में है. हरियाणा पूरे भारत में एक मात्र ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दूसरी बार चल रही है.

 यह भी पढ़ें: Haryana weather Today: हरियाणा में ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप जारी, महेन्द्रगढ़ में पारा पहुंचा 2.1 डिग्री सेल्सियस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget