एक्सप्लोरर

भगवंत सिंह मान सरकार की नीतियों से 'शिक्षित' होगा पंजाब का हर बच्चा

Punjab News: पंजाब सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार कर रही है, सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बढ़ा रही है और उन्हें आधुनिक बना रही है. मेगा पीटीएम अभिभावकों से फीडबैक प्राप्त करता है.

Punjab Government News: पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार हुआ है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता सुधार के लिए प्रभावी नीतियों पर काम कर रही है. पंजाब में सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है. साथ ही पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा हुआ.

मेगा पीटीएम से मिल रहा फीडबैक
पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल बना रहे. पढ़ाई और स्कूल की व्यवस्था के लिए बच्चों का फीडबैक मिले. इसके लिए पंजाब में 'मेगा पीटीएम' की शुरुआत की गई है. बीते वर्ष दिसंबर में आयोजित 'मेगा पीटीएम' में पंजाब के 19,109 स्कूलों में 20 लाख से अधिक अभिभावक शामिल हुए.

सरकारी स्कूलों के लिए नई नीतियां
पंजाब के सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक बच्चों को स्कूली शिक्षा का लाभ मिल सके, इसके लिए आधारभूत ढांचे का ढांचे का शानदार विकास किया जा रहा है. सरकारी स्कूलों में सुविधा बढ़ाई जा रही है.

पंजाब में 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' के तहत 118 सरकारी स्कूलों में खेल मैदान, स्विमिंग पूल, लेबोरेटरी और स्मार्ट क्लास सुविधा विकसित की जा रही है. वर्तमान में पंजाब में 15 से अधिक स्कूल ऑफ एमिनेंस संचालित किए जा रहे हैं. मान सरकार ने इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

तनाव मुक्त शिक्षा के लिए स्कूल ऑफ हैप्पीनेस
पंजाब के प्राथमिक विद्यालयों में बच्चे तनाव मुक्त होकर पढ़ाई कर सकें. इसके लिए मान सरकार इस वर्ष 'स्कूल ऑफ हैप्पीनेस' शुरू करने जा रही है. पंजाब में कम से कम 132 'स्कूल ऑफ हैप्पीनेस' शुरू करने की तैयारी है.

बढ़ेगी शिक्षा की गुणवत्ता, हुनर का होगा विकास
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले युवाओं में तकनीकी कौशल और हुनर विकसित करने के लिए प्रभावी नीतियों पर काम किया जा रहा है. पंजाब सरकार 40 सरकारी स्कूलों में 'हाईटेक वोकेशनल लैब' स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है. इसके लिए बजट में शुरुआती तौर पर 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

इसके साथ ही पंजाब में शिक्षा व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए 12,316 शिक्षकों का नियमितीकरण किया गया है. इसके साथ ही स्कूलों में 9,518 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है. शिक्षा क्षेत्र में संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए मौजूदा वित्त वर्ष में 16,987 करोड़ रुपये के खर्च का प्रस्ताव रखा है.

(डिस्क्लेमर: एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड और/या एबीपी लाइव किसी भी तरह से इस लेख की सामग्री और/या इसमें व्यक्त विचारों का समर्थन/सब्सक्राइब नहीं करता है. पाठकों के अपने विवेक का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है.)

About the author ABP Live Focus

.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget