एक्सप्लोरर

Bhagwant Mann के लिए आसान नहीं है सीएम बनने के बाद की राह, सामने हैं ये पांच बड़ी चुनौतियां

Punjab News: भगवंत मान पंजाब के 18वें सीएम बनने जा रहे हैं. भगवंत मान ऐसे राज्य की सत्ता पर काबिज होने जा रहे हैं जो कि कर्ज के भार के नीचे दबा हुआ है.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद भगवंत मान राज्य के नए सीएम के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. भगवंत मान राज्य के 18वें सीएम बनेंगे. भगवंत मान ने हास्य कलाकर से लेकर सीएम बनने का सफर तय किया है. हालांकि भगवंत मान के लिए सीएम बनने के बाद ही राह आसान नहीं रहने वाली है. भगवंत मान के सामने कर्ज में डूबे पंजाब को दोबारा से पटरी पर लाने की बड़ी चुनौती होगी.

  1. 2017 में कांग्रेस ने चुनाव में बड़े वादे करके सरकार बनाई थी. लेकिन कांग्रेस पार्टी उन वादों को पूरा नहीं कर पाई. उसकी एक बड़ी वजह पंजाब पर लगातार बढ़ता हुआ कर्ज भी रही. राज्य पर 2.82 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है. ऐसे में भगवंत मान के लिए भी आम आदमी पार्टी की ओर से किए गए वादों को पूरा करना बेहद चुनौती भरा साबित होने वाला है.
  2. पंजाब की पहचान ऐसे राज्य के तौर पर है जो कि देश को अन्न मुहैया करवाता है. लेकिन कृषि आधारित इस राज्य में खेती किसानी की हालत ज्यादा बेहतर नहीं है. पंजाब में कृषि विकास की दर 2% से भी नीचे है. हाल ही में हुए किसान आंदोलन के बाद राज्य की सियासत में खेती का मुद्दा बेहद महत्वपूर्ण हो गया है. 
  3. पंजाब में अवैध रेत खनन का कारोबार चल रहा है. चरणजीत सिंह चन्नी पर सीएम रहते हुए अवैध रेत खनन के आरोप लगे थे और इसी मामले में उनके परिवार के सदस्य हिरासत में भी हैं. आम आदमी पार्टी ने इसे चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाया था और उसकी सरकार पर इसे रोकने की जिम्मेदारी रहेगी.
  4. पिछले कई सालों से बेअदबी का मुद्दा पंजाब की सियासत में छाया हुआ है. बेअदबी के मुद्दे की वजह से सिखों की सबसे पुरानी पार्टी शिरोमणि अकाली दल आज पंजाब की राजनीति में हाशिए पर है. भगवंत मान के कंधों पर बेअदबी के मुद्दे पर इंसाफ दिलाने का दबाव होगा.
  5. ड्रग्स का मुद्दा भी लगातार पंजाब की सियासत में छाया रहता है. पंजाब में ड्रग्स का कारोबार है और इसकी वजह से लाखों युवाओं का भविष्य खराब हो चुका है. कांग्रेस तमाम वादों के बावजूद ड्रग्स माफिया पर लगाम नहीं लगा पाई. अब भगवंत मान को भी इस चुनौती का सामना करना पड़ेगा. 

Navjot Singh Sidhu Resignation: नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कहा- जो आदेश मिला वो किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget