एक्सप्लोरर

Bhagwant Mann ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, फसल खरीद के लिए की गई है खास तैयारी

Punjab News: गेंहू की खरीद के लिए पंजाब सरकार ने खास तैयारी की है. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इन तैयारियों के बारे में जानकारी दी है.

Punjab News: पंजाब में रबी की फसल की कटाई का काम लगभग पूरा हो चुका है. पंजाब की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार ने फसल की खरीद को लेकर खास तैयारियां की हैं. पंजाब सरकार ने जानकारी दी है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने रबी फसल सत्र के दौरान पंजाब में गेहूं खरीद के लिए अप्रैल के अंत तक 24,773.11 करोड़ रुपये की नकद ऋण सीमा को मंजूरी दे दी.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नगद ऋण सीमा को समय पर जारी करने से राज्य में गेहूं की निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने में काफी मदद मिलेगी. इसमें कहा गया है कि इसके साथ ही इस सत्र के लिए 132 लाख टन गेहूं की खरीद के लिए राज्य सरकार द्वारा मांगी गई नगद ऋण सीमा का बड़ा हिस्सा केंद्रीय बैंक द्वारा जारी कर दिया गया है.

मान ने खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग को किसानों से फसलों की सुचारू और परेशानी मुक्त खरीद सुनिश्चित करने और खरीद के पहले दिन, एक अप्रैल से उन्हें भुगतान करने का निर्देश दिया है. इस सत्र के लिए गेहूं की खरीद 31 मई तक जारी रहेगी.

किसानों को लेकर किए गए हैं बड़े चुनावी वादे

मान ने एक ट्वीट में कहा कि पंजाब सरकार किसानों द्वारा उत्पादित अनाज के एक-एक दाने की खरीद करेगी. केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,015 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है.

बता दें कि किसान आंदोलन के बाद से पंजाब में खेती किसानी से जुड़े मुद्दों को ज्यादा प्राथमिकता मिलने लगी है. विधानसभा चुनाव के दौरान भी सभी राजनीतिक दलों ने किसानों को लेकर कई बड़े चुनावी वादे किए थे. आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो राज्य के एक भी किसान को कर्ज की वजह से आत्महत्या नहीं करने पड़ेगी.

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल ने हार के कारण का पता लगाने के लिए दूसरी टीम गठित की, दो हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget