एक्सप्लोरर

Punjab में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर भगवंत मान की सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने किया यह दावा

Punjab News: भगवंत मान की सरकार कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को लेकर अलर्ट है. राज्य में हालांकि अभी कोई नई पाबंदी नहीं लगाई गई है.

Punjab News: कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों ने एक बार फिर से केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है. कोविड 19 के बढ़ते मामलों को लेकर पंजाब की भगवंत मान सरकार भी अलर्ट हो गई है. इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला की ओर से एक अहम बैठक बुलाई गई. पंजाब में हालांकि कोरोना को लेकर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है.

स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला ने अधिकारियों के साथ मौजूदा हालात को रिव्यू किया है. विजय सिंगला ने मीटिंग के बाद कहा, ''हमारी सरकार ने लगातार हालात पर नज़र बना रखी है. हम लोगों को मास्क पहनने की हिदायत दे रहे हैं. इसके अलावा भीड़भाड़ वाली जगहों से भी बचने की जरूरत है.''

बता दें कि पंजाब में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा देखने को मिला है. मंगलवार को पंजाब में कोविड 19 के 21 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है. फिलहाल पंजाब में कोरोना वायरस के 90 एक्टिव केस हैं.

स्वास्थ्य मंत्री ने दी यह हिदायत

बढ़ते हुए मामलों को लेकर विजय सिंगला ने कहा, ''24 घंटे में जो नए मामले सामने आए हैं वो अभी चिंता का विषय नहीं है. राज्य की पॉजिटिविटी रेट भी अभी चिंता की बात नहीं है. लेकिन हम जानते हैं कि कोविड 19 कितना खतरनाक है और इसी के मद्देनज़र हमें सावधानी बरतने की जरूरत है. पंजाब ने पहले बहुत बुरा समय देखा है.''

पंजाब में फिलहाल कोरोना वायरस को लेकर कोई पाबंदी लागू नहीं है. पंजाब में भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले कोविड 19 को लेकर लगी सभी पाबंदियों को हटा दिया था. पंजाब में कोरोना वायरस से अभी तक 17 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

Punjab News: बिक्रम मजीठिया को ड्रग्स केस में नहीं मिल रही कोई राहत, न्यायिक हिरासत 4 मई तक बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget