एक्सप्लोरर

Punjab News: किसानों को मुआवजा देने की पॉलिसी बदलेगी भगवंत मान सरकार, मिलेगा यह बड़ा फायदा

Punjab News: भगवंत मान किसानों को मिलने वाले मुआवजे का रास्ता आसान करने जा रहे हैं. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने खुद इस बारे में जानकारी दी है.

Punjab News: किसान आंदोलन के बाद भी पंजाब में खेती किसानी का मुद्दा काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है. पिछले साल खराब मौसम और कपास में गुलाबी सुंडी आने की वजह से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उन किसानों को मुआवजा दिया है जिनकी कपास खराब हो गई थी. इसके साथ ही भगवंत मान ने कहा है कि भविष्य में किसी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आकलन पूरा होने से पहले किसानों को मुआवजा दिया जाएगा. 

भगवंत मान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि फसल नुकसान के आकलन की लंबी और परेशानी भरी प्रक्रिया के बाद खाद्य उत्पादकों को मुआवजा मिलता है. उन्होंने कहा कि इसे उलट दिया जाएगा और अब किसानों को मूल्यांकन से पहले मुआवजा मिलेगा, जैसा कि दिल्ली में पहले से ही किया जा रहा है.

मान ने कहा कि यह एक बोझिल प्रक्रिया के बाद मुआवजा पाने के लिए किसानों के अनुचित उत्पीड़न को रोकने में सहायक होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि मालवा पट्टी में किसानों की कपास की फसल सफेद और गुलाबी कीड़ों के हमले के कारण नहीं, बल्कि खराब गुणवत्ता वाले बीज और कीटनाशकों की आपूर्ति के कारण हुई है, जो इस भारी नुकसान के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार है.

आप पर है दबाव

भगवंत मान ने इस संबंध में गहन जांच की घोषणा की और कहा कि किसानों को इन नकली बीजों और कीटनाशकों की आपूर्ति करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मान ने स्पष्ट रूप से कहा कि असली दोषी तत्कालीन सरकार थी, जिसने किसानों को खराब बीज और कीटनाशकों की आपूर्ति की.

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों की हालत सुधारने को लेकर बड़े वादे किए हैं. आम आदमी पार्टी के ऊपर अब इन सारे वादों को पूरा करने का भारी दबाव है.

Punjab Ration: पंजाब में AAP सरकार घर-घर पहुंचाएगी राशन, CM केजरीवाल ने कहा- केंद्र सरकार ने दिल्ली में लागू करने से रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget