एक्सप्लोरर

AAP में शुरू हुई बगावत, पंजाब सरकार में मंत्री बलजीत कौर के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने ही खोला मोर्चा

Punjab News: पंजाब सरकार में मंत्री बलजीत कौर को पार्टी कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. बलजीत कौर के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया है.

Punjab News: पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार एक नई मुश्किल में फंस गई है. भगवंत मान की सरकार में मंत्री बलजीत कौर के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी की सरकार होने के बावजूद किसी तरह की सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया है. हालांकि आम आदमी पार्टी का कहना है कि जो कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं उनका आम आदमी पार्टी से कोई संबंध नहीं है और वो सब कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं.

इसी बात से गुस्सा होकर आप कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार में मंत्री बलजीत कौर के घर के बाहर धरना लगा लिया है. अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक बलजीत कौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को घर के अंदर आकर बात करने का न्योत दिया था. लेकिन धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने साफ कर दिया कि बातचीत बाहर लोगों के बीच ही होगी. 

पंजाब सरकार के खिलाफ खोले गए मोर्चे में आप के मलोट ब्लॉक के अध्यक्ष विजय बाबू और यूथ विंग के जिला महासचिव साहिल भी शामिल हैं. इन्होंने आरोप लगाया, ''बलजीत कौर को कुछ लोगों ने घेर लिया है. इनमें से ज्यादातर लोग कांग्रेस और अकाली दल से आए हैं. कुछ दूसरी पार्टियों से आए हैं और ये मलोट के पार्टी मामलों में दखल दे रहे हैं.''

मंत्री की ओर से किया गया यह दावा

धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया, ''कैबिनेट मंत्री को हमारे अध्यक्षों के नाम भी नहीं पता है. हम हमारा धरना जारी रखेंगे. जब तक मंत्री और हमारे सीनियर नेता इस मुद्दे पर हमारे साथ पब्लिक के बीच में बात नहीं करते हैं तब तक हमारा धरना जारी रहेगा.''

डॉक्टर बलजीत कौर ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''अगर कुछ लोग नाराज हैं तो हम उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे. ऐसा नहीं है कि जो लोग दूसरे दलों से आए हैं उन्हें ज्यादा स्पेस मिल रहा है. हमने पहले भी कहा कि जिन्होंने आप की जीत के लिए योगदान दिया है उन्हें उनकी क्षमता के हिसाब से जिम्मेदारी दी जाएगी.''

Bhagwant Mann ब्रिटिश सांसद से मुलाकात कर निशाने पर आए, बीजेपी ने उठाए गंभीर सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget