एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर आई हरभजन सिंह की प्रतिक्रिया, बोले- 'ये एक ऐसा मंदिर...'

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तमाम हस्तियों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इस पर अब पूर्व किक्रेटर और आप के सांसद हरभजन सिंह ने भी एक वीडियो शेयर किया है.

Harbhajan Singh On Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसको लेकर राम भक्त खुशी मना रहे हैं. इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें हरभजन सिंह ने राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशवासियों को बधाई दी है.

हरभजन सिंह ने कहा, "बस कुछ दिनों की ही बात है, जब आपकी तरह मेरी भी होगी राम लला से मुलाकात. वो भी साक्षात, हम सब भारतवासियों के लिए ये एक बहुत बड़ा दिन है. सभी राम भक्तों को मेरा प्रणाम. 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. आपकी तरह मैं भी 22 जनवरी का इंतजार कर रहा हूं. ये एक ऐतहासिक दिन है. पूरे विश्व का सपना पूरा होने जा रहा है. पूरे भारतवासियों में खुशी की लहर है. सबसे पहली बधाई मैं पीएम मोदी और फिर पूरे देश की जनता को देना चाहता हूं. सभी को बहुत-बहुत मुबारकबाद."

‘भगवान राम के दर्शन कर खुद को निहाल करेंगे लोग’

आप सांसद ने आगे कहा, "ये एक ऐसा मंदिर बनने जा रहा है. ऐसा ऐतहासिक स्थान बनने जा रहा है, जहां पर बहुत सारे लोग आएंगे और भगवान राम के दर्शन करके अपने आपको निहाल करेंगे." वीडियो के लास्ट में एक बार फिर हरभजन सिंह ने सभी देशवासियों को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा शुभकामनाएं देते हुए कहा, "भगवान राम हम सब पर कृपा बनाएं रखें, जय श्री राम."

खेल जगत के कई दिग्गजों को मिला है निमंत्रण

बता दें कि अयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए कई दिग्गज खेल हस्तियों को निमंत्रण मिला है. इसमें सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह समेत अन्य कई नाम भी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: Haryana News: पंजाब के बाद हरियाणा के स्कूलों की भी बढ़ीं छुट्टियां, बढ़ती ठंड के बीच तीसरी कक्षा तक पढ़ाई 18 जनवरी तक बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'आपकी बहादुरी को...', सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले जवान से बोलीं हरसिमरत कौर
'आपकी बहादुरी को...', सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले जवान से बोलीं हरसिमरत कौर
PM मोदी और अमित शाह ने जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल, सांसद पत्नी ने जताया आभार
PM मोदी और अमित शाह ने जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल, सांसद पत्नी ने जताया आभार
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, AAP नेता ने कहा- बेअदबी और गोलीकांड का इंसाफ कब?
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, AAP नेता ने कहा- बेअदबी और गोलीकांड का इंसाफ कब?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget