एक्सप्लोरर

'अगर आपने कमल का बटन दबाया तो मैं जेल...', हरियाणा में रैली के दौरान बोले CM अरविंद केजरीवाल

Haryana Lok Sabha Election: सीएम अरविंद केजरीवाल आज आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील गुप्ता के समर्थन में प्रचार करने हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने रोड शो किया.

Haryana Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जमानत मिलने के बाद लगातार ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं. इस बीच आज चुनावी प्रचार के लिए सीएम केजरीवाल हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मुझे प्रचार के लिए 20 दिन की मोहलत मिली है. ये ऊपरवाले का चमत्कार ही था कि मुझे प्रचार के लिए जमानत मिली. अगर आप लोगों ने कमल का बटन दबाया मुझे दोबारा जेल जाना पड़ेगा. अगर आप ने झाड़ू का बटन दबाया तो मैं जेल नहीं जाऊंगा."

 

बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, "हरियाणा के किसानों के रास्ते में केंद्र सरकार के अंडर आने वाली दिल्ली पुलिस ने कीलें ठोक दी थीं. इन्होंने हमारी पहलवान बेटियों के साथ बदतमीजी की. हरियाणा के लोगों ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं. वे इसका जवाब देंगे.

अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा, "इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी हार रही है. बीजेपी की 230 से ज्यादा सीटें नहीं आ रही. मोदी सरकार वापिस नहीं आ रही है."


रैली के दौरान उन्होंने कहा, "आज मैं आपको गारंटी देकर जा रहा है. मैंने दिल्ली में जो गारंटी दी थी उसे पूरा किया. उन्होंने कहा कि पहली गारंटी ये कि चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी.दूसरी गारंटी पूरे देश में 24 घंटे बिजली और गरीबों के लिए फ्री बिजली का इंतजाम करूंगा."

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देशभर के गांव-गांव में शानदार सरकारी स्कूल बनाऊंगा. ऐसे स्कूल बनाऊंगा आप प्राइवेट स्कूल से निकालकर सरकारी स्कूल में एडमिशन करवाएंगे.

देशभर में गांव-गांव में मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे. हर जिले में बेहतरीन सरकारी सिविल अस्पताल बनाएंगे और  इस देश में पैदा होने वाले हर नागरिक का हर इलाज बिल्कुल फ्री करेंगे. उन्होंने कहा कि यही असली राष्ट्र निर्माण है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसके साथ ही चीन और पाकिस्तान ने जो हमारी जमीन पर कब्जा कर रखा है उसे वापस लाएंगे. साथ ही अग्निवीर में जो भी अभ्यर्थी जाएंगे उन्हें पक्का करेंगे और फिर रेगूलर भर्ती करेंगे. इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेंगे.

ये भी पढ़ें

Haryana Lok Sabha Elections: 'पिछली बार की तरह इस बार भी...', सोनीपत से BJP उम्मीदवार मोहन लाल बड़ौली का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से बाहर आएगा सीएम बेअंत सिंह की हत्या का दोषी, राज्यपाल बोले- सिफारिश की है...
जेल से बाहर आएगा सीएम बेअंत सिंह की हत्या का दोषी, राज्यपाल बोले- सिफारिश की है...
पंजाब SIR: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति
पंजाब SIR: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget