एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल का तंज, 'पीएम मोदी की रगों में सिंदूर दौड़ता है या नहीं, लेकिन...'

Arvind Kejriwal On PM Modi: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के सिंदूर वाले बयान पर तंज किया और लुधियाना पश्चिम से उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की तारीफ की.

Arvind Kejriwal Speech: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव की तैयारी में जुटे हैं.

आज उन्होंने आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के नामांकन रोड शो में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसा. अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''पिछली बार भी यहां से आपने जिताया था. उप-चुनाव में संजीव अरोड़ा उम्मीदवार हैं. उनके बारे में बताने की जरूरत नहीं है. जैसे मोदी जी कहते हैं हमारे रगों में सिंदूर दौड़ता है. पता नहीं उनकी रगों में सिंदूर दौड़ता है, कि नहीं दौड़ता है, लेकिन संजीव अरोड़ा की रगों में लुधियाना दौड़ता है.''

संजीव अरोड़ा की केजरीवाल ने की तारीफ

उन्होंने कहा, ''ये संजीव अरोड़ा हमें और भगवंत मान को बहुत परेशान करते हैं, कहते हैं कि ये सड़क बना दो, वो सड़क बना दो, लुधियाना का ये काम करा दो वो काम करा दो...24 घंटे आपलोगों की तरक्की के बारे में सोचते हैं. इससे अच्छा उम्मीदवार और विधायक नहीं हो सकता है.''

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''यहां आम आदमी पार्टी की सरकार है, काम तो हम ही करवाएंगे. दूसरे वाला तो सिर्फ गालियां देगा. वो रोज आप को गालियां देता है, भगवंत मान को गालियां देता है. अगले दो साल भी गालियां देगा. जिसकी सरकार उसी का एमएलए बनाना. गुस्सा और अहंकार चाहिए तो उसे वोट देना, काम चाहिए, सेवादार चाहिए तो संजीव अरोड़ा को वोट देना''

बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले दिनों पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा था कि मेरी रगों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है. 

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने भारत भूषण आशु को उम्मीदवार बनाया है. यहां से बीजेपी ने अब तक उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है. इस सीट पर उपचुनाव 19 जून को होगा और मतगणना 23 जून को होगी.

लुधियाना पश्चिम सीट आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद खाली हुई थी. 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगरूर: गुरुद्वारे में सो रहे सेवादार पर हमला, बदमाशों की गोली से बाल बाल बची जान
संगरूर: गुरुद्वारे में सो रहे सेवादार पर हमला, बदमाशों की गोली से बाल बाल बची जान
पंजाब: सरकारी कोठियों पर सियासी घमासान, चंडीगढ़ में रोके गए सुनील जाखड़
पंजाब: सरकारी कोठियों पर सियासी घमासान, चंडीगढ़ में रोके गए सुनील जाखड़
AAP नेता गायत्री बिश्नोई ने छोड़ा चंडीगढ़ का सरकारी बंगला, उठे थे सवाल
AAP नेता गायत्री बिश्नोई ने छोड़ा चंडीगढ़ का सरकारी बंगला, उठे थे सवाल
LPU Protest Live: एलपीयू में अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर लाठीचार्ज, BJP का दावा
Live Updates: एलपीयू में अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर लाठीचार्ज, BJP का दावा

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget