एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल की बड़ी भविष्यवाणी, 'पिछली बार पंजाब में 92 सीटें आई थीं, 2027 में...'

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजीव अरोड़ा की जीत से लगता है कि पंजाब में प्रो-इनकंबेसी है. दो साल बाद पंजाब में चुनाव होने हैं.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उपचुनावों में मिली जीत के बाद पंजाब और गुजरात के पार्टी नेताओं से बुधवार (25 जून) को मुलाकात की. उन्होंने लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में जीते संजीव अरोड़ा को विधायक बनने की बधाई दी. पंजाब के सीएम भगवंत मान को भी इस जीत के लिए बधाई दी. साथ ही उन्होंने 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव पर बड़ा बयान दिया.

इस बार 100 पार तो करना ही चाहिए- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दो साल के बाद पंजाब का चुनाव है. तीन साल हो गए पंजाब में सरकार चलाते हुए. अक्सर कहा जाता है कि तीन साल सरकार चलाने के बाद एंटी इनकंबेसी आ जाती है. लेकिन जिस मार्जिन से संजीव अरोड़ा जीते हैं मानो वो प्रो इनकंबेसी है. लोग पिछली बार से ज्यादा समर्थन देने जा रहे हैं. मैं मान साहब को बहुत बहुत बधाई देना चाहता हूं जिस तरह से पंजाब की सरकार काम कर रही है. ऐसा लगता है कि पिछली बार 92 सीटें आई थीं. इस बार 100 पार तो करनी ही चाहिए."

'आम आदमी पार्टी राजनीत को साफ करने आई है'

आप नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति में लंबी लकीर खींचने के लिए आई है. राजनीति को साफ करने आई है. इस देश की जनता साफ सुथरी राजनीति चाहती है.

पंजाब में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा- केजरीवाल

इसके आगे उन्होंने कहा, "पंजाब में नशे के खिलाफ जो युद्ध छेड़ा गया है, मैं समझता हूं जितना आशीर्वाद हमें गांव-गांव से, छोटे परिवार से मिल रहा है, जिनके बच्चे नशे के अंदर डूब गए थे, वो नशे से बाहर आ रहे हैं. वही आशीर्वाद हमें तरक्की देता है. ऐसा नहीं है कि पूरे देश में केवल पंजाब में नशा है. दिल्ली, हरियाणा, गोवा, गुजरात और देश में कहीं चले जाएं बहुत नशा बिक रहा है. लेकिन जिस किस्म की नशे पर चोट पंजाब में अंदर पड़ रही है, चाहे कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो, मैसेज ये है कि उसको बख्शा नहीं जाएगा. अगर आप नशे के तस्कर हो तो आपको किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget