एक्सप्लोरर

Jalandhar: अरविंद केजरीवाल का आरोप, बोले- 'पंजाब में बड़े-बड़े गैंगस्टर्स के थे नेताओं से संबंध', अमृतपाल सिंह को लेकर कही ये बात

Punjab: केजरीवाल ने कहा- बिना कोई गोली चले, बिना कोई खून बहे आज पूरे पंजाब में शांति बरकरार है, जो गलत काम करने की कोशिश कर रहे थे वो दूम दबाकर भाग रहे हैं. शांति खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Jalandhar News: खालिस्तान की मांग करने वाला अमृतपाल सिंह लगातार पुलिस को छका रहा है. पुलिस लगातार उसकी तलाशी को लेकर अभियान चला रही है, लेकिन अमृतपाल सिंह का पता कहीं नहीं मिल रहा है. आज पंजाब के जालंधर में एक सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खालिस्तान की मांग करने वाले अमृतपाल सिंह को लेकर कहा कि पिछले कुछ दिनों में कुछ लोगों ने पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की.

ये लोग गलत काम करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन आज वो दूम दबाकर भाग रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमें किसी भी हालत में माहौल को खराब होने नहीं देना है.

कठोर निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेंगे
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कई बार कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं, हम कठोर निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा कि बिना कोई गोली चले, बिना कोई खून बहे आज पूरे पंजाब में शांति बरकरार है और जो गलत काम करने की कोशिश कर रहे थे वो दूम दबाकर आज भाग रहे हैं. शांति खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

'पहले पंजाब में बड़े-बड़े गैंगस्टर्स के नेताओं से संबंध'
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले पंजाब में बड़े-बड़े गैंगस्टर्स के नेताओं से संबंध थे. गैंगस्टर्स और अपराधियों की कहीं न कहीं सेटिंग थी. हमारी कहीं सेटिंग नहीं है तो बीते एक साल में हमने सभी बड़े-बड़े अपराधियों को जेल में डाला है. आप नेता ने कहा कि यदि कोई इस खूबसूरत पंजाब के माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा तो हम ऐसा नहीं करने देंगे.

'शिक्षा... व्यापार को बाढ़ावा देने के लिए काम कर रही हमारी सरकार'
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में डेरा सचखंड बलान जाकर माथा टेका. मंच पर उनके साथ डेरा प्रमुख संत निरंजन दास भी थे. इस मौके पर पंजाब सीएम मान ने अपनी सरकार की प्रशंसा की और कहा कि वह राज्य में शिक्षा, बुनियादी ढांचे और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.

गुरु रविदास की बानी पर शोध केंद्र के लिए दिया 25 करोड़ का चेक
व्यावहारिक ज्ञान और गुरुओं के विचारों के अध्ययन की आवश्यकता पर जोर देते हुए  सीएम मान ने गुरु रविदास की बानी के लिए एक शोध केंद्र स्थापित करने की घोषणा की. उन्होंने इसके लिए संत निरंजन दास को 25 करोड़ रुपये का चेक सौंपा. उन्होंने कहा कि इसके लिए राशि जिला कलेक्टर के खाते में पहले ही उपलब्ध करा दी गई है.

यह भी पढ़ें:

Amritpal Singh Case: क्या है पासपोर्ट नंबर V2155280 का खालिस्तानी कनेक्शन? इसी के जरिए अमृतपाल भारत में घुसा? मालिक को ढूंढ रही पुलिस

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget