एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal: 'पंजाब में नशा तो आपकी सरकार के दौरान ही फैला था', शाह के बयान पर केजरीवाल ने किया पलटवार

Lok Sabha Elections: अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि, आप अमृतसर में NCB का दफ़्तर खोल रहे हैं या बीजेपी का? फिर NCB गांव-गांव में BJP कार्यकर्ताओं के जरिये कैसे काम कर सकती है?

Punjab Politics News: गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से गुरुदासपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए आप सरकार पर जमकर हमला बोला है. वहीं अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह के बयान पर पलटवार किया है. दरअसल, केजरीवाल ने कहा कि, 'आप अमृतसर में NCB का दफ़्तर खोल रहे हैं या बीजेपी का? फिर NCB गांव गांव में बीजेपी कार्यकर्ताओं के ज़रिये कैसे काम कर सकती है? इसका मतलब आपको पंजाब के नशे से कोई लेना देना नहीं. NCB को इस्तेमाल करके बीजेपी का प्रचार करना है. वैसे नशा तो आपकी और अकाली दल की सरकार के दौरान ही फैला था शाह साहिब?'

दरअसल, अमित शाह ने कहा कि, 'मोदी सरकार देश को नशे से मुक्ति दिलाने और पंजाब के अंदर से नशे के कारोबार को उखाड़ फेकने की दिशा में काम कर रही है. नशे के विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए अमृतसर में एक महीने के अंदर NCB का कार्यालय खुलेगा और कुछ ही समय में बीजेपी के कार्यकर्ता हर गांव में जाकर नशे के खिलाफ जनजागरण की यात्रा भी शुरू करेंगे.'

रेलवे को लेकर भी केजरीवाल ने बोला केंद्र पर हमला

वहीं इससे पहले भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकार हमला बोला था. सीएम ने ट्वीट कर कहा था कि, वर्तमान केंद्र सरकार को रेल को चलानी नहीं आती. इन्हें समझ ही नहीं है. देश में अनपढ़ सरकार है. हर क्षेत्र को बर्बाद कर रहे हैं. रेल भी बर्बाद हो रहा है. दिल्ली के सीएम ने 14 जून 2023 को एक ट्वीट रिट्वीट करते हुए एसी कोच में भीड़ की तस्वीर पोस्ट की थी. अरविंद केजरीवाल ने जिस ट्वीट को रिट्वीट किया उसमें एक यूजर ने लिखा था- मैं पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से थर्ड एसी में यात्रा कर रहा हूं, ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं जनरल कोच में हूं. लोग मेरी सीट छोड़ने को तैयार नहीं हैं. इस तरह की सेवा देने के लिए बिहार के लोगों को सलाम और आईआरसीटीसी को सलाम. 

ये भी पढ़ें:  Delhi Double Murder Case: 2 बहनों की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार, पुलिस की शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget