एक्सप्लोरर

Bambiha Gang: पंजाब में AGTF और मोहाली पुलिस को बड़ी कामयाबी, बंबीहा गैंग के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

Bambiha Gang News: पंजाब में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और मोहाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बंबीहा गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों बड़े क्राइम को अंजाम देने की प्लानिंग में थे.

Punjab News: पंजाब पुलिस (Punjab Police) की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (Anti Gangster Task Force) और मोहाली (Mohali) पुलिस की टीम को जॉइंट ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता मिली है. बंबीहा गैंग (Bambiha Gang) के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इन आरोपियों के पास से 4 पिस्तौल और 16 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. गिरफ्तार गुर्गों की पहचान अवतार सिंह (Avtar Singh) और अजय कुमार Ajay Kumar) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक ये दोनों आरोपी बंबीहा गैंग के लोगों को सपोर्ट करते थे. इसके साथ ही गैंग के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं भी करते थे. पुलिस का कहना है कि ये दोनों आरोपी किसी बड़े क्राइम को अंजाम देने की प्लानिंग में थे.

गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले भी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंबीहा गैंग के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया था. बरनाला के नजदीक एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई थी. आरोपी अपनी कार से बठिंडा की तरफ जा रहा था. पुलिस उसके पीछे लगी हुई थी. जिसके बाद एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बंबीहा गैंग के शूटर सुक्खी खान और उसके 3 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया था. सुक्खी खान के ऊपर फिरौती मांगने के केस भी दर्ज थे. इन आरोपियों से कई हथियार और कारतूस भी बरामद हुए थे. पुलिस ने सुखजिंदर सिंह उर्फ सुखी खान के साथ यादविंदर सिंह, हुशनप्रीत सिंह उर्फ गिल और जगसीर सिंह उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया था.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी की थी गिरफ्तारी

वहीं इसी साल फरवरी माह में भी पुलिस ने बंबीहा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बंबीहा गिरोह के गगनदीप सिंह और बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया था. इसके पास से 4 जिंदा कारतूस और 32 कैलिबर की 5 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद हुई थी. बता दें कि देवेंद्र बंबीहा गैंग की लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ के गिरोह के साथ भयंकर प्रतिद्वंद्विता है. इसकी वजह से पंजाब सहित दूसरे राज्यों में गैंगवार में कई सहयोगी मारे जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Sanjay Singh ED Raids: संजय सिंह के घर ईडी की रेड के बाद AAP के निशाने पर BJP, मलविंदर कंग बोले- ‘PM मोदी को 2024 में...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget