एक्सप्लोरर

अनिल विज को बड़ा झटका, हरियाणा कैबिनेट विस्तार से पहले आई ये खबर

Haryana Cabinet Expansion: नायब सिंह सैनी को सीएम चुने जाने के बाद से अनिल विज नाराज चल रहे थे. जब उनसे कैबिनेट विस्तार के बारे में पूछा गया तो कहा कि कुछ मालूम नहीं है.

अनिल विज को हरियाणा कैबिनेट में जगह नहीं मिलेगी. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. अनिल विज नाराज भी चल रहे थे लेकिन अब उन्हें कैबिनेट से बाहर रखने का फैसला हो गया है. हरियाणा के छह बार विधायक रह चुके अनिल विज बीजेपी विधायक दल की उस बैठक से नाराज होकर चले गए थे, जिसमें सैनी को सर्वसम्मति से हरियाणा का मुख्यमंत्री नामित किया गया था.

छह से सात विधायक कैबिनेट में हो सकते हैं शामिल

हरियाणा में नायब सिंह सैनी अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार करेगी. सूत्रों का कहना है कि इसमें छह से सात विधायकों को शामिल किया जा सकता है. हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के बाद 12 मार्च को बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. सैनी के साथ बीजेपी के चार और एक निर्दलीय विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली थी.

CM भगवंत मान की सुनील जाखड़ को सलाह, 'आप जिस पार्टी में हैं उसी की...' 

हालांकि पूर्व गृह मंत्री और अंबाला छावनी से छह बार के विधायक अनिज विज को नयी कैबिनेट में जगह नहीं मिली थी. मंत्रिमंडल के विस्तार के बारे पूछे जाने पर पूर्व मंत्री विज ने कहा 'मुझे कोई जानकारी नहीं है.’’ साथ ही उन्होंने दोहराया कि वह परेशान नहीं हैं.

अनिल विज पर क्या बोले सीएम सैनी?

सुबह मुख्यमंत्री सैनी ने पंचकुला के नाडा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत की, जहां उन्होंने कहा कि विज ‘‘हमारे सम्मानित नेता हैं और हमें उनसे नियमित रूप से मार्गदर्शन मिलता रहा है.’’

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और अंबाला लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार बंतो कटारिया के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मंगलवार को करनाल का दौरा करेंगे, जहां बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत करेंगे. मनोहर लाल खट्टर सरकार में गृह विभाग संभालने वाले विज का अक्सर मुख्यमंत्री के साथ विवाद होता रहता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget