एक्सप्लोरर

अमृतसर पुलिस एनकाउंटर में 1 बदमाश ढेर, कांस्टेबल घायल, ठाकुरद्वार मंदिर पर किया था ग्रेनेड से हमला

Amritsar Encounter: पंजाब के अमृतसर पुलिस ने ठाकुरद्वार मंदिर पर ग्रेनेड से हमले के आरोपी बदमाशों को शहर के एयरपोर्ट रोड पर एनकाउंटर किया. एक बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहा.

Amritsar Encounter News: पंजाब के अमृतसर में सोमवार को  ठाकुरद्वार मंदिर पर ग्रेनेड से हमला करने वाले बदमाशों में से एक को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने दोनों का एनकाउंटर अमृतसर के राजासांसी इलाके में किया. 

अमृतसर पुलिस के मुताबिक दोनों 15 मार्च को ठाकुरद्वार मंदिर की ईमारत में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल था. अमृतसर पुलिस ने ग्रेनेड हमले के आरोपी गुरसिदक और विशाल को पकड़ने के लिए सोमवार को राजासांसी इलाके में एनकाउंटर को अंजाम दिया गया. एनकाउंटर के दौरान गोली लगने से आरोपी गुरसिदक की मौत हो गई. अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे.  

कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह घायल 

इससे पहले एसएचओ छेहरटा ने मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों को रोकने की कोशिश की. एसएचओ के इस रुख के बाद आरोपियों ने मोटरसाइकिल छोड़ दी और पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में एक गोली कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के बाएं हाथ पर लगी. एक गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर लगी और एक गोली पुलिस वाहन पर लगी. 

इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने आत्मरक्षा में अपनी पिस्तौल से गोली चलाई, जिससे आरोपी गुरसिदक घायल हो गया. अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे. एचसी गुरप्रीत सिंह और गुरसिदक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरसिदक ने दम तोड़ दिया.पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. 

हमले के बाद से था दहशत का माहौल 

बता दें कि 15 मार्च  2025 को एक चौंकाने वाली घटना में अज्ञात बदमाशों ने अमृतसर के ठाकुरद्वार मंदिर पर ग्रेनेड से हमला किया था. ग्रेनेड हमले के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था. घटना के बाद से सुरक्षा एजेंसियां आरोपियों की तलाश में जुटी थी. 

पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा घटना के बाद कहा था कि अमृतसर के खंडवाला इलाके में ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर हुए विस्फोट के पीछे दो संदिग्धों की पहचान कर ली है. उन्होंने कहा था कि इस हमले में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है. स्थिति नियंत्रण में है. 

खुफिया जानकारी पर पुलिस ने की कार्रवाई- गौरव यादव 

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा, "खुफिया जानकारी के आधार पर अमृतसर पुलिस ने 15 मार्च 2025 को ठाकुर द्वार मंदिर पर हमले के आरोपियों को राजासांसी इलाके में ट्रैक किया. रोकने पर आरोपियों ने गोली चलाई, जिसमें हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह घायल हो गए और इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर चोट लगी. आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए, पुलिस पार्टी ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया. उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई. अन्य आरोपी भाग गए.पीएस एयरपोर्ट में एक नई प्राथमिकी दर्ज की जा रही है."

यह भी पढ़ें: पंजाब के जालंधर में पाकिस्तानी गैंगस्टर ने इस वजह से कराया था ग्रेनेड अटैक, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget