एक्सप्लोरर

Punjab: अमृतसर में नशा तस्करों का भंडाफोड़, पाकिस्तान कनेक्शन, 8 किलो हेरोइन बरामद

Punjab News: अमृतसर पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार कर 8 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है. ये युवक पाकिस्तान स्थित तस्करों से जुड़े थे और बाढ़ के पानी का इस्तेमाल कर हेरोइन मंगवाते थे.

अमृतसर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 किलो 187 ग्राम हेरोइन बरामद की है. पकड़े गए युवकों के पाकिस्तान में बैठे तस्करों से सीधे संपर्क होने का खुलासा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और तस्करी का नया तरीका अपनाते हुए बाढ़ के पानी का फायदा उठाकर खेप मंगवाई जा रही थी. पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी हेरोइन की खेप को छिपाने के लिए बड़े होटलों के कमरों का इस्तेमाल करते थे. अजनाला इलाके में बाढ़ के पानी के बीच खेप को उठाकर होटल के कमरे में रखा जाता था ताकि किसी को शक न हो. पकड़े गए युवकों में अजनाला का एक प्राइवेट टीचर भी शामिल है.

'मोहाली एक मामला भी है शामिल'

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि पकड़े गए युवकों की तलाश काफी समय से चल रही थी. यह गिरोह पाकिस्तान में बैठे स्मगलर 'चाचा' के संपर्क में था और वहीं से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भारत भेजी जाती थी. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुख्यात स्मगलर सोनी सिंह भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से ही करीब 6 मामले एनडीपीएस एक्ट के दर्ज हैं, जिनमें मोहाली का एक मामला भी शामिल है.

 शक न होने के लिए करते थे यह काम

आरोपी हेरोइन को होटल में छिपाने के बाद भीड़भाड़ वाले इलाकों से निकालते थे ताकि शक न हो. पाकिस्तान से आए निर्देश के अनुसार ही वे आगे नशे की खेप सप्लाई करते थे. पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सभी सदस्य ज्यादातर अजनाला इलाके के रहने वाले हैं, जो बॉर्डर एरिया होने की वजह से इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे.

आरोपियों से पूछताछ है जारी

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह बरामदगी बेहद अहम है और इससे नार्को-आतंकवाद नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और संभावना जताई जा रही है कि इनके नेटवर्क से जुड़े और भी कई चेहरे जल्द सामने आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget