एक्सप्लोरर

अमृतसर: स्वर्ण मंदिर को ब्लास्ट कर उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई, केस दर्ज

Golden Temple News: अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि एसजीपीसी की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया गया है. धमकी दक्षिण के राज्य से मेल पर आई.

अमृतरस के स्वर्ण मंदिर और लंगर हॉल को ब्लास्ट कर उड़ाने की धमकी दी गई है. ईमेल के जरिए धमकी दी गई जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई. अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि दक्षिण के राज्य से यह मेल एसजीपीसी को भेजी गई और एसजीपीसी की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया गया है. जांच की जा रही है और साथ ही सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है और जल्द ही इस मामले को हल कर लिया जाएगा.

घबराने की जरूरत नहीं- पुलिस कमिश्नर

पुलिस कमिश्नर ने न्यूज़ एजेंसी ANI को बताया कि हम स्टेट साइबर क्राइम और दूसरी एजेंसियों की मदद ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम इस केस को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं. हम फुलफ्रूट सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं. किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है. 

मंदिर परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात

धमकी मिलने के बाद बम डिस्पोजल स्कॉयड, एसजीपीसी फोर्स और अतिरिक्त सुरक्षा को मंदिर परिसर में तैनात कर दिया गया है. अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि हर तरह की जरूरी कार्रवाई की जा रही है.

शांति, आस्था और मानवता पर हमला- सांसद

अमृतसर से सांसद गुरप्रीत सिंह औजला ने एक्स पोस्ट में लिखा, "ये बहुत ही परेशान करने वाला है. एक ईमेल में श्री हरमिंदर साहिब (स्वर्ण मंदिर) को RDX से उड़ाने की धमकी दी गई है. ये महज एक धार्मिक स्थल के लिए खतरा नहीं है बल्कि यह शांति, आस्था और मानवता पर हमला है."

सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए- सांसद

अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान और पंजाब के डीजीपी से अपील की कि त्वरित और कड़ी कार्रवाई हो. सांसद ने कहा, "यह एक पवित्र धार्मिक स्थल है जहां रोजाना लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं. सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए."

सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहना होगा- सांसद
 
इसके साथ ही उन्होंने कहा, "सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहना होगा. हम सुरक्षा में किसी तरह का चूक बर्दाश्त नहीं कर सकते. हम अपनी विरासत की सुरक्षा के लिए एकजुट हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पंजाब में PSC मेंस रिजल्ट पर विवाद क्या? छात्र सड़कों पर और PPSC में खामोशी
पंजाब में PSC मेंस रिजल्ट पर विवाद क्या? छात्र सड़कों पर और PPSC में खामोशी
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
AAP विधायक के घर पर ED की रेड को लेकर भड़कीं अजेंदरपाल कौर, कहा- BJP डरी हुई है
AAP विधायक के घर पर ED की रेड को लेकर भड़कीं अजेंदरपाल कौर, कहा- BJP डरी हुई है
संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान
संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Embed widget