एक्सप्लोरर

Amritpal Singh News: भगोड़े अमृतपाल सिंह के सरेंडर करने की चर्चा, पंजाब में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

Punjab Amritpal Singh News: पंजाब सरकार ने बैसाखी के बावजूद प्रदेश पुलिस की सभी छुट्टियों को रद्द घोषित किया. 

Punjab News: खालिस्तान समर्थक और भगोड़े अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) द्वारा समर्पण की चर्चा के बीच शुक्रवार को  भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. पंजाब सरकार ने बैसाखी के बावजूद प्रदेश पुलिस (Punjab Police) की सभी छुट्टियों को रद्द कर दिया है. साथ ही पंजाब पुलिस को अलर्ट मोड में रहने को कहा है. भगवंत मान सरकार ने पंजाब पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 14 अप्रैल तक के लिए रद्द की है. बता दें कि कट्टरपंथी सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह ने बीते माह के अंत में सिखों जत्थेदारों से मिलने की मांग की थी. उसने पंजाब में बैशाखी उत्सव से एक सप्ताह पहले श्री अकाल तख्त साहिब से सिख मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 'सरबत खालसा' आयोजित करने की मांग कर पंजाब पुलिस को चौंका दिया था. उसके बाद से पंजाब पुलिस अलर्ट मोड पर है. 

अमृतपाल सिंह की ओर से अपील जारी होने के बाद गुरुवार  यानी 6 अप्रैल को अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बैसाखी मनाने के लिए तख्त दमदमा साहिब में तीन दिवसीय वार्षिक समागम की घोषणा की थी. इससे पहले सरबत खालसा सभाओं आयोजन केवल 2015 और 1986 में हुआ है. दरअसल, वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार हैं. उसी दिन से पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी है. इस बीच अमृतपाल सिंह ने छिपने के दो वीडियो और एक ऑडियो क्लिप भी जारी किया था. इन सब घटनाक्रमों के बीच बैसाखी से पहले अमृतपाल के स्वर्ण मंदिर या किसी धार्मिक स्थल पर सरेंडर करने की खबरें चर्चा में है. हालांकि, पंजाब पुलिस ने इसे फेक न्यूज और तथ्यात्मक रूप से गलत करार दिया है. 

अमृतपाल को लेकर अब इस बात की चर्चा

सरेंडर की चर्चा के बीच एक अमृतपाल सिंह को लेकर एक और खुलासा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमृतपाल सिंह ने भारत आने से पहले खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले जैसा दिखने के लिए जॉर्जिया में कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थी. इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब अमृतपाल के सहयोगी डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल के अंदर बंद हैं. गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान उसके चाचा हरजीत सिंह और दलजीत सिंह कलसी सहित उसके करीबी सहयोगी को गिरफ्तार किया है. 

यह भी पढ़ें:  Sidhu Moosewala New Song: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का तीसरा गाना आज हुआ रिलीज, 'मेरा नाम' गाने में रैपर बरना बॉय के बोल भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget