एक्सप्लोरर

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को मिलेगी NSA से राहत? याचिका पर आज HC में सुनवाई, सरकार को देना होगा जवाब

Amritpal Singh News: एनएसए की समय अवधि बढ़ाने के खिलाफ अमृतपाल सिंह की तरफ से याचिका दायर की गई थी. इसपर सोमवार को सुनवाई होनी है. फिलहाल अमृतपाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं.

Amritpal Singh NSA Case: पंजाब की खडूर साहिब सीट से सांसद अमृतपाल सिंह की याचिका पर सोमवार को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई है. अमृतपाल सिंह की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की समय अवधि बढ़ाने पर हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है. याचिका में कहा गया है कि सांसद पर एनएसए लगाना गलत है. एक साल के बाद एनएसए की अवधि बढ़ाना भी पूरी तरह गलत है. अमृतपाल सिंह ने अपने खिलाफ की गई कार्रवाई को असंवैधानिक बताया है.

साथ ही याचिका में कहा है कि उसके जीवन की स्वतंत्रता को असामान्य और क्रूर तरीके से छीन लिया गया है. एनएसए के तहत ही अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद किया गया है. उसके साथियों को भी इसी जेल में रखा गया है.

अमृतपाल सिंह की सांसदी को भी दी गई चुनौती
दूसरी तरफ अमृतपाल सिंह की सांसदी को लेकर भी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले विक्रमजीत सिंह ने उनकी सांसदी के खिलाफ याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया है कि अमृतपाल ने अपने नामांकन दस्तावेज में कई जानकारियों को छुपाया है. उनका नॉमिनेशन पेपर अधूरा था. डोनेशन, फंड और खर्च की जानकारी भी छुपाई गई.

याचिका में कहा गया है कि वोट मांगने के लिए धार्मिक स्थानों का इस्तेमाल किया गया. बिना अनुमति के ही चुनाव प्रचार सामग्री भी छपवाई गई. चुनाव आयोग की अनुमति के बिना ही सोशल मीडिया पर प्रमोशन भी किया गया. विक्रमजीत सिंह की याचिका पर 5 अगस्त को सुनवाई होनी है.

अमृतपाल सिंह के समर्थन में दिखाई दिए थे चन्नी
बता दें कि पंजाब के पूर्व सीएम और लोकसभा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने भी संसद में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में बोलते हुए केंद्र पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा सरकार ने एक नवनिर्वाचित सांसद को जेल में बंद कर रखा है. उनका इशारा अमृतपाल सिंह की तरफ था. 

यह भी पढ़ें: Haryana: लव मैरिज के खिलाफ नहीं खाप पंचायत, घरवालों की सहमति को बताया जरूरी, जारी किया ये फरमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget