एक्सप्लोरर

पंजाब से सांसद बने अमृतपाल सिंह को लगा झटका, अब हुआ ये एक्शन

Amritpal Singh News: राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार अमृतपाल सिंह के सांसद निर्वाचित होने के बाद भी जेल से निकलने का रास्ता कठिन नजर आ रहा है. वह असम की जेल में बंद है.

Punjab News: पंजाब की खडूर साहिब (Khadur Sahib) सीट से सांसद बने अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को झटका लगा है. उनकी एनएसए की अवधि को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है. अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं. अमृतपाल और उनके नौ साथियों को पिछले साल अप्रैल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया था. ये सभी असम की जेल में बंद हैं. अमृतपाल का परिवार उन्हें पंजाब की जेल में शिफ्ट करने की मांग करता रहा है. 

अमृतपाल सिंह के वकील हरपाल सिंह खारा ने कहा,"मार्च 2025 तक एनएसए की अवधि बढ़ाई गई है. मैं कहूंगा कि ये कानून के खिलाफ है. भगवंत मान की सरकार ने गलत काम किया है. 10 लोगों को बिना वजह जेल में बिठाया हुआ है. कोई एफआईआर दर्ज नहीं है, कोई मुकदमा नहीं है. लोगों ने उन्हें इतनी बड़ी लीड से जिताया है. जब लोगों ने उन्हें बुरा नहीं माना तो सरकार को क्या दिक्कत है."

'वारिस पंजाब दे' के नेता अमृतपाल पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस थाने पर हमला कर दिया था. इस दौरान पुलिसकर्मियों पर तलवार और लाठी-डंडों से हमला किया गया था. यह मारपीट अमृतपाल के एक समर्थक की रिहाई की मांग को लेकर शुरू हुई थी. इस घटना के बाद अमृतपाल के साथियों को गिरफ्तार किया गया था और अमृतपाल की तलाश चल रही थी. उन्हें घटना के दो महीने बाद गिरफ्तार किया गया था. 

बिना प्रचार ही चुनाव जीते अमृतपाल सिंह
अमृतपाल के अलावा पापलप्रीत सिंह, दलजीत कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह भुखनवाला, भगवंत सिंह, हरजीत सिंह, कुलवंत सिंह धालीवाल, गुरिंदर पाल सिंह और वरिंदर सिंह पर एनएसए लगाया गया है. उधर, अमृतपाल ने इस साल खडूर साहिब सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा और वह चुनाव जीत भी गए. चुनाव जीतने के बाद उनके माता-पिता उससे मिलने डिब्रूगढ़ की जेल पहुंचे थे. 

कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को हराया
माता-पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें खुशी है कि बेटा सांसद बन गया. पिता ने कहा कि उन्होंने बेटे के चुनाव के लिए कोई मेहनत नहीं की बल्कि खडूर साहिब की जनता ही उसे जिताने में लग गई और उनके समर्थन से अमृतपाल ने चुनाव जीता है. अमृतपाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए चार लाख से ज्यादा वोट हासिल किए. उसने कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 197120 वोटों से हरा दिया. जीरा को केवल 207310 वोट हासिल हुए थे.

ये भी पढ़ें- Kiran Choudhry Joins BJP: किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी बीजेपी में शामिल, हरियाणा कांग्रेस के लिए कितना बड़ा झटका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget