एक्सप्लोरर

'हर बार डेड बॉडी मिल जाए ये जरूरी नहीं', पंजाब के एक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को मिली धमकी

Chandigarh News: बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की हत्या का मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरो अभी भी फरार है. उसने पंजाब के सोशल मीडिया influencers को धमकी दी है.

Kanchan Kumari Murder Case: बठिंडा में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या मामले में मुख्य साजिशकर्ता अमृतपाल सिंह मेहरो अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसके दो साथियों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

'सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभद्र कंटेंट न डालें'

मेहरो ने अब पंजाब के सोशल मीडिया influencers को धमकी दी है कि वे अभद्र कंटेंट सोशल मीडिया पर न डालें. खास तौर पर अमृतसर की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर दीपिका लूथरा को उसने धमकी दी है कि वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभद्र कंटेंट न डालें. हालांकि लूथरा ने अपने सोशल मीडिया से कथित अभद्र कंटेंट हटा लिया है और ऐसा कंटेंट डालने के लिए माफी भी मांगी है. 

मेहरो ने धमकी में कहा है कि पार्किंग की जगहें सिर्फ बठिंडा में ही नहीं हैं और जगह भी हैं और हर बार डेड बॉडी मिल जाए ये जरूरी नहीं.

कैसे रची गई कंचन कुमारी हत्याकांड की साजिश

मेहरो ने ही कंचन कुमारी को एक प्रमोशन के बहाने बठिंडा बुलाया था और इसके दो निहंग सिंह साथियों जसप्रीत सिंह और निम्रतजीत सिंह ने कंचन कुमारी की गला घोंट कर हत्या कर दी थी. बठिंडा के भुच्चो में आदेश अस्पताल के नजदीक एक पार्किंग में कार में कंचन कुमारी का शव बुधवार रात को मिला था. अमृतपाल सिंह मेहरो ने कंचन कुमारी को उसके सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट के लिए धमकियां भी दी थीं.

अमृतपाल सिंह मेहरो ने 2022 का विधानसभा चुनाव पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान की पार्टी शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रत्याशी के तौर लड़ा था. वो 'कौम दे राखे' नाम से एक संगठन भी चलाता है और अपने आप को सिख मर्यादाओं के रक्षक के रूप में बताता है.

इसे भी पढ़ें: 'मैं तो परिवर्तन की राजनीति करने आया था, लेकिन...', नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget