एक्सप्लोरर

'मैं तो परिवर्तन की राजनीति करने आया था, लेकिन...', नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा बयान

Navjot Singh Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू ने स्पष्ट किया कि वे राजनीति में बदलाव लाने आए थे, व्यापार करने नहीं. सिद्धू ने अपनी ईमानदारी पर जोर दिया और कहा कि वे अपने सिद्धांतों पर कायम हैं.

Navjot Singh Sidhu News: पंजाब की राजनीति और कांग्रेस में एक्टिव रहने के सवालों के बीच अब नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा बयान दिया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है, "मैं तो परिवर्तन करने के लिए राजनीति में आया था कोई धंधा करने नहीं."

दरअसल, पंजाब में कांग्रेस के लिए वक्त-वक्त पर मुसीबत खड़ी करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी से खासा नाराज दिख रहे हैं. उनका कहना है, "पिछले 30 साल से जितनी भी सरकारें पंजाब में आईं, सभी को माफिया चलाता था, लेकिन मैं आज भी अपने असूलों पर कायम हूं."

'मुझपर आरोप लगाते हैं कि ऊंची आवाज में बोलता हूं'
नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा, "पिछले 15 साल की राजनीति में कोई आरोप मुझ पर है, तो बताइए. मैंने अपना ज़मीर और किरदार गिरने नहीं दिया. पंजाब में बदलाव के लिए कोई पॉलिसी नहीं लाई गई, न ही प्रोग्राम का ऐलान किया गया. कई साल से कर्ज लेकर सरकारें पंजाब चला रही हैं. उल्टा मुझ पर आरोप लगाते हैं कि ऊंची आवाज में बोलता है."

इससे पहले कांग्रेस ने लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें पंजाब कांग्रेस के बड़े चेहरे शामिल थे, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू का नाम नहीं था. पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद से ही नवजोत सिद्धू पार्टी कार्यक्रमों से दूर-दूर रहने लगे थे. 

2017 में जॉइन की थी कांग्रेस 
नवजोत सिंह सिद्धू ने साल 2016 में बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद 2017 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी. पार्टी ने उन्हें पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया था, लेकिन सिद्धू ने दो महीने बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अब भी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के साथ तस्वीर लगाई है और कई मौकों पर उनसे मुलाकात भी की है, लेकिन अब तक उनका रुख कंफ्यूज करने वाला है.  

Input By : गगनदीप सिंह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget